बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने विवादों से बचने के लिए अपनी आगामी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के नाम में बदलाव कर डाला है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का नाम बदलकर ‘लक्ष्मी’ कर दिया गया है। इसी बीच अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म का एक नया पोस्टर फैंस के साथ साझा किया है। इस पोस्टर में फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का बदला हुआ नाम साफ देखा जा सकता है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ स्टार ने लिखा, ‘अब हर घर में आएगी लक्ष्मी…। घरवालों के साथ तैयार रहिए 9 नवंबर को…। ये दीवाली होगी लक्ष्मी वाली।’
बता दें कि बीते कुछ समय से अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ विवादों में बनी हुई है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही हिंदूवादी संगठन फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के नाम पर आपत्ती जता रहे थे। वहीं करणी सेना ने भी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के मेकर्स पर हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया था।
सोशल मीडिया पर फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ और अक्षय कुमार को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। लोगों ने फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ को बायकॉट करने की धमकी दे डाली थी। इतना ही नहीं करणी सेना ने तो फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के मेकर्स को लीगल नोटिस तक थमा दिया था। जिसके बाद फिल्म के निर्देशक राघव लॉरेंस ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के साथ मीटिंग करके अक्षय कुमार की फिल्म का नाम बदल दिया।




