ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य की दस हजार आंगनबाडिय़ों को मॉडल बनाने का लक्ष्य: सीएम बघेल ने कहा- आंगनबाड़ी, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का बने सशक्त केन्द्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य की दस हजार आंगनबाडिय़ों को मॉडल बनाने का लक्ष्य: सीएम बघेल ने कहा- आंगनबाड़ी, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का बने सशक्त केन्द्र

By @dmin
Published: July 7, 2021
Share
भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष रूप से ध्यान दिए जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वस्थ और सुपोषित हो, इसके लिए जरूरी है कि हमारी आंगनबाडिय़ां महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के सशक्त केन्द्र के रूप में विकसित हो। उन्होंने प्रथम चरण में राज्य के दस हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल केन्द्र के रूप में विकसित किए जाने की योजना का क्रियान्वयन जिला प्रशासन के सहयोग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक समाज कल्याण पी. दयानंद, संचालक महिला बाल विकास दिव्या मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ ही रेडी-टू-ईट की गुणवत्ता एवं वितरण की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में सचिव महिला एवं बाल विकास ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वजन त्यौहार का प्रदेशव्यापी आयोजन आंगनबाड़ी केन्द्रों में आज 7 जुलाई से शुरू हुआ है। 5 वर्ष तक के उम्र के 28 लाख बच्चों का वजन एवं ऊंचाई का माप लेकर उनके सुपोषण स्तर की मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में संचालित सुपोषण अभियान के सार्थक परिणाम आए हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी 2019 की स्थिति में 4,33,541 बच्चे कुपोषित थे। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं नियमित रूप से परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने से इसमें 32 फीसद की कमी आई है। मई 2021 की स्थिति में 1,40,556 बच्चे कुपोषण से बाहर आ चुके हैं और 81 हजार से अधिक महिलाएं एनीमिया से मुक्त हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सुचिता योजना, महतारी जतन योजना, सामाजिक विकास एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग के अधीन गठित महिला स्व-सहायता समूह सामाजिक सरोकार को बेहतर बनाने के साथ ही गौठान एवं अन्य गतिविधियों से जुड़कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से स्वावलंबन की ओर अग्रसर है।

बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में कुल 52,474 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है, जिनमें से 3 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल एवं नर्सरी स्कूल के रूप में विकसित किया जा चुका है। इस साल 10 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल केन्द्र के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। राज्य में रेडी-टू-ईट के निर्माण में 1,620 तथा गरम भोजन प्रदाय कार्य में 18,460 महिला स्व-सहायता समूह संलग्न है।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में निधन
गुरु तेग बहादुर की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिल : मुख्यमंत्री
वृद्धाश्रम में आग, 11 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत
साहू समाज का छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान: भूपेश बघेल
मंत्रिपरिषद के निर्णय दिनांक – 31 दिसम्बर 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर: जापान सरकार ओलंपिक के दौरान टोक्यो में लागू करेगा कोरोना आपातकाल बड़ी खबर: जापान सरकार ओलंपिक के दौरान टोक्यो में लागू करेगा कोरोना आपातकाल
Next Article दर्दनाक हादसा: यमुना नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम दर्दनाक हादसा: यमुना नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?