ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोवैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण की तैयारी में जुटा एम्स, मंजूरी के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोवैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण की तैयारी में जुटा एम्स, मंजूरी के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव

By @dmin
Published: October 31, 2020
Share
कोवैक्सिन को मिली ऑस्ट्रेलिया में मंजूरी… कोवेक्सीन की दोनों डोज ले चुके भारतीय अब जा सकेंगे ऑस्ट्रेलिया
कोवैक्सिन को मिली ऑस्ट्रेलिया में मंजूरी… कोवेक्सीन की दोनों डोज ले चुके भारतीय अब जा सकेंगे ऑस्ट्रेलिया
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार में पहले के मुकाबले कमी आई है, लेकिन अभी तक वायरस का खतरा टला नहीं है। दुनियाभर में वैज्ञानिक इस वायरस की काट ढूंढऩे के लिए वैक्सीन का निर्माण करने में जुटे हुए हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अगले सप्ताह की शुरुआत में भारत बायोटेक द्वारा तैयार की जा रही कोरोना वायरस वैक्सीन कोवैक्सीन को संस्थान की आचार समिति के सामने पेश कर सकता है, ताकि अस्पताल में तीसरे चरण का नैदानिक परीक्षण शुरू करने की अनुमति मिल सके। 
भारत बायोटेक को पिछले सप्ताह ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से उसके द्वारा तैयार की गई कोविड-19 वैक्सीन के तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षण की अनुमति मिली। भारत भर में परीक्षण आयोजित किए जाने वाले केंद्रों में से एक एम्स दिल्ली भी है। एम्स दिल्ली के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ संजय राय ने इस बात की पुष्टि की कि तीसरे चरण के परीक्षणों के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और कुछ दिनों के भीतर हम इसे मंजूरी के लिए संस्थान की आचार समिति को सौंप देंगे। डॉ राय अस्पताल में ‘कोवैक्सीनÓ परीक्षणों के लिए मुख्य अन्वेषक भी हैं। 
किसी भी स्वीकृत स्थलों पर परीक्षण शुरू करने के लिए संस्थान की आचार समिति की मंजूरी लेना अनिवार्य है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) जो देश का बायोमेडिकल रिसर्च रेगुलेटर है, उसके द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आचार समिति के लिए आवश्यक है कि वह नैदानिक अनुसंधान की देखरेख करे और परीक्षण शुरू करने की अनुमति देने से पहले किसी भी स्वीकृत स्थल पर प्रस्ताव की गहन समीक्षा करे।
एम्स की आचार समिति में 15 सदस्य हैं और इससे आवश्यक मंजूरी मिलने में लगभग 10-14 दिन लगने की उम्मीद है। डॉ राय ने बताया, प्रस्ताव कम से कम 200-300 पन्नों का होगा और इसके ठीक से गुजरने में समय लगता है। विचार यह है कि अंतराल की समीक्षा की जाए और देखा जाए कि सभी चिंताओं का इसमें समाधान हो। पहले और दूसरे चरण के परीक्षणों के लिए डॉ राय की टीम ने 30 जून को समिति को प्रस्ताव प्रस्तुत किया था और इसे 18 जुलाई को मंजूरी मिली। आचार समिति से मंजूरी मिलते ही आगामी तीसरे चरण के परीक्षण के लिए एम्स 2,000 से 5,000 प्रतिभागियों को भर्ती करने की योजना बना रहा है।

हाथरस में दलित महिला से गैंगरेप के बाद हैवानों ने काट दी थी जीभ, 15 दिनों के बाद हार गई जिंदगी से जंग
छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट: एक्टिव मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 15 हजार से अधिक नए केस
ट्रस्ट की अहम बैठक आज: तय हो सकती है राममंदिर निर्माण की तिथि
ओमिक्रॉन को लेकर सरकार अलर्ट, न्यू ईयर कार्यक्रमों को लेकर नया आदेश, एक तिहाई लोग ही रह सकेंगे मौजूद
सीवी रमन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, बोले- अनुशासन और समय प्रबंधन से मिलती है सफलता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Understanding the body of a newborn, the police did the Panchnama first, then the doctors did the post-mortem: the truth was open then surprised कोरोना से ठीक हुए 74 लाख से अधिक मरीज…. एक दिन में सामने आए 48268 नए मामले
Next Article PM Modi on National Integration Day: Some people openly came in support of terror राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी: कुछ लोग खुलकर आतंक के समर्थन में आए…. यह वैश्विक चिंता का विषय

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?