ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने विभागीय अधिकारियों की ली बैठक… खाद-बीज के वितरण व मूल्यों को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश… जाने बैठक की महत्वपूर्ण बातें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने विभागीय अधिकारियों की ली बैठक… खाद-बीज के वितरण व मूल्यों को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश… जाने बैठक की महत्वपूर्ण बातें

By @dmin
Published: July 24, 2021
Share
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी
SHARE

रायपुर। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने आज यहां महानदी मंत्रालय भवन में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति की गहन समीक्षा की। मंत्री श्री चौबे ने विभागीय अधिकारियों को खाद- बीज की क्वालिटी, वितरण की व्यवस्था एवं रेट पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए । उन्होंने अधिकारियों को निजी दुकानदारों के रासायनिक उर्वरकों के विक्रय की व्यवस्था एवं मूल्य पर नियमित रूप से निगरानी रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

मंत्री चौबे ने कहा कि राज्य में किसानों को खाद- बीज को लेकर किसी भी तरह की परेशानी न हो , इसका विशेष रुप से ध्यान रखा जाना चाहिए और समितियों में मांग के अनुसार खाद-बीज की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंत्री चौबे ने बैठक में उद्यानिकी विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों को राज्य में बाड़ी विकास कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और पाम आयल के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चिन्हांकित क्षेत्रों में वृहद पैमाने पर पामवृक्ष के रोपण कराए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में उन्होंने अधिकारियों को सभी गोठनों में 30 जुलाई तक अनिवार्य रूप से चारागाह विकास अंतर्गत नेपियर घास का रोपण तथा हरे चारे की बुआई करने को कहा। मंत्री चौबे ने बैठक में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान के बदले अन्य खरीफ फसलों की खेती के लिए चिन्हित सभी किसानों से लगातार संपर्क का उन्हें मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन देने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को उच्च क्वालिटी का बीज उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करना विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

मंत्री चौबे ने राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हर जिले के लिए लक्ष्य निर्धारित करने तथा देवभोग सहकारी समिति के समन्वय से दुग्ध के विक्रय की व्यवस्था के निर्देश दिये। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त ओर विभाग की सचिव डॉ. एम.गीता, विशेष सचिव कृषि डॉ. एस.भारतीदासन, संचालक कृषि यशवंत कुमार, संचालक पशुपालन एवं उद्यानिकी माथेश्वरण वी, संचालक मछली पालन वीके शुक्ला सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं रायपुर संभाग के सभी जिलों के संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

रिकॉर्ड ऊंचाई पर पेट्रोल की कीमत, डीजल भी हुआ महंगा… मुंबई में पेट्रोल 90 के पार
दीपिका से प्रेरणा लेकर अपने सपनो को पूरा करने की हिम्मत दिखाना चाहती हुं: ज्योति सक्सेना
किसानों के समर्थन में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगी विपक्षी पार्टियां, कांग्रेस सहित 16 दलों का ऐलान
राज्य में संक्रमण दर में बड़ी गिरावट: प्रदेश में संक्रमण की दर अब 15 फीसदी…. नए संक्रमितों की संख्या भी 10 हजार से नीचे
Breaking News : सुप्रीम कोर्ट में EWS Reservation पर मोदी सरकार की बड़ी जीत, कोर्ट ने कहा सही है सरकार का फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से लडऩे दुर्ग जिले की हर संभव मदद करेंगे - टी.एस. सिंहदेव स्वास्थ्य मंत्री का केंद्र पर आरोप- ‘सरकार ने ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत के आंकड़े कभी नहीं मांगे’
Next Article लोगों के बीच नहीं जाने के आरोपों का रमन सिंह ने किया खंडन, बोले- अब क्या घर छोड़ दें? पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के खिलाफ इस थाने में हुई शिकायत… यहां पढ़े किस मामले में हुई शिकायत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?