ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य में संक्रमण दर में बड़ी गिरावट: प्रदेश में संक्रमण की दर अब 15 फीसदी…. नए संक्रमितों की संख्या भी 10 हजार से नीचे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य में संक्रमण दर में बड़ी गिरावट: प्रदेश में संक्रमण की दर अब 15 फीसदी…. नए संक्रमितों की संख्या भी 10 हजार से नीचे

By @dmin
Published: May 12, 2021
Share
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना-नियंत्रण के लिए किए गए प्रभावी उपायों के परिणामस्वरूप राज्य में संक्रमण-दर तेजी से नीचे आ रही है। बीते 24 घंटों में सामने आए आंकड़ों के अनुसार संक्रमण दर घटकर 15 फीसदी रह गई है। इसी तरह नये संक्रमितों आ आंकड़ा भी तेजी से घटता हुआ अब 10 हजार से भी नीचे आ चुका है। प्रदेश में टेस्ट सुविधाएं बढऩे के साथ ही, संक्रमितों की जांच में भी बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटों में 42 हजार 750 टेस्ट के लक्ष्य के विरुद्ध 63 हजार 811 टेस्ट किए गए थे, जिसमें 9 हजार 717 लोग ही पाजिटिव पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में 9 हजार 717 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इस बीच 12 हजार 440 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 199 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 10941 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 लाख 73 हजार 60 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 7 लाख 40 हजार 283 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 1,21,836 रह गई है। राज्य सरकार द्वारा टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 40 हजार के लक्ष्य से अधिक 60 हजार लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। 11 मई को प्रदेश में 63 हजार 811 लोगों की जांच की गई जिसमें से 8 हजार 540 आरटीपीसीआर टेस्ट, 6 हजार 305 ट्रूनॉट टेस्ट तथा 48 हजार 966 रेपिड एंटीजन टेस्ट शामिल है।
दुर्ग में 3260 सैंपल की जांच में 229 पॉजिटिव मरीज
दुर्ग संभाग के जिलों की बात करें तो दुर्ग जिले में 3 हजार 260 सैम्पल टेस्ट में 229 लोग पाजिटिव आए और संक्रमण दर 7 प्रतिशत रही। इसी तरह राजनांदगांव में 2 हजार 307 लोगों की जांच में 277 लोग पाजिटिव, 12 प्रतिशत पाजिटिविटी दर, बालोद जिले में 1 हजार 278 लोगों की जांच 225 पाजिटिव, 18 प्रतिशत पॉजिटिविटी दर, बेमेतरा जिले में 781 सैम्पलों की जांच में 88 पाजिटिव, 11 प्रतिशत पाजिटिविटी दर, तथा कबीरधाम जिले में 2 हजार 28 सैैम्पलों की जांच में 324 सैम्पल पाजिटिव और यहां संक्रमण दर 16 प्रतिशत रही है।
रायपुर में संक्रमण दर 12 फीसदी
रायपुर संभाग के अंतर्गत 11 मई को रायपुर जिले में 4 हजार 191 सैम्पलों की जांच की गई जिसमें 509 सैम्पल पाजिटिव आए और यहां पाजिटिविटी दर 12 रही वहीं धमतरी जिले में एक हजार 142 लोगों की जांच में 252 लोग पाजिटिव और संक्रमण दर 22 प्रतिशत, बलौदाबाजार जिले में 2 हजार 567 में से 410 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 16 प्रतिशत, महासमुंद जिले में 2 हजार 23 में से 270 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 13 प्रतिशत तथा गरियाबंद जिले में 782 में से 121 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 15 प्रतिशत रही।
बिलासपुर का पॉजिटिविटी रेट 23 फीसदी
बिलासपुर संभाग के अंतर्गत बिलासपुर जिले में 2 हजार 462 में से 566 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 23 प्रतिशत, रायगढ़ जिले में 2 हजार 293 में से 847 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 37 प्रतिशत, कोरबा जिले में 3 हजार 533 में से 507 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 14 प्रतिशत, जांजगीर-चांपा जिले में 2 हजार 367 में से 534 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 23 प्रतिशत, मुंगेली जिले में 2 हजार 874 में से 563 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 20 प्रतिशत तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 1 हजार 288 में से 284 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 22 प्रतिशत रही।
सरगुजा में घर रहा संक्रमण का दायरा
सरगुजा संभाग के जिलों की बात करे तो यहां सरगुजा जिले में 3 हजार 311 सैम्पलों की जांच में 406 सैम्पल पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 12 प्रतिशत, कोरिया जिले में 2 हजार 166 सैम्पलों की जांच में 743 सैम्पल पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 34 प्रतिशत, सुरजपुर जिले में 6 हजार 212 सैम्पलों की जांच में 677 सैम्पल पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 11 प्रतिशत, बलरामपुर-रामानुगंज जिले में 2 हजार 351 सैम्पलों की जांच में 511 सैम्पल पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 22 प्रतिशत तथा जशपुर जिले में 3 हजार 467 सैम्पलों की जांच में 462 सैम्पल पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 13 प्रतिशत है।
बस्तर संभाग के जिलों का यह है स्थिति
बस्तर संभाग के जिलों में संक्रमण की बात करें तो यहां बस्तर जिले में एक हजार 572 लोगों की जांच में 228 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 15 प्रतिशत है। इसी तरह कोण्डागांव जिले में एक हजार 968 लोगों की जांच में 200 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 10, दंतेवाड़ा जिले में 974 लोगों की जांच में 85 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 9 प्रतिशत, सुकमा जिले में एक हजार 422 लोगों की जांच में 50 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 4 प्रतिशत, कांकेर जिले में 3 हजार 970 लोगों की जांच में 257 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 6 प्रतिशत, नारायणपुर जिले में 435 लोगों की जांच में 41 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 9 प्रतिशत तथा बीजापुर जिले में 920 लोगों की जांच में 49 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 5 प्रतिशत है।
००००

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक : रायपुर में जिला स्तरीय स्पर्धाएं शुरू… प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया शुभारंभ
झीरम कांड: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मामले की जांच एनआईए नहीं राज्य सरकार की एजेंसी करेगी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान
देश में लगातार मिल रहे 40,000 के करीब नए मामले…. बीते 24 घंटे में दर्ज किए गए 39361 नए केस
बूढ़ादेव के जयकारे से भक्तिमय हुआ भिलाई, आदिवासी समाज ने निकाली मौन रैली, विधायक देवेन्द्र हुए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी राहत: जीटीबी की इमरजेंसी में 20 ऑक्सीजन बेड खाली, डॉक्टर बोले- आज का दिन सबसे ज्यादा खुशियों से भरा बड़ी राहत: जीटीबी की इमरजेंसी में 20 ऑक्सीजन बेड खाली, डॉक्टर बोले- आज का दिन सबसे ज्यादा खुशियों से भरा
Next Article कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये मितानीने घर-घर दे रही हैं दस्तक…. लक्षण वाले व्यक्तियों की जुटा रही है जानकारी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये मितानीने घर-घर दे रही हैं दस्तक…. लक्षण वाले व्यक्तियों की जुटा रही है जानकारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?