ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने दिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, कहा- वैकल्पिक फसलों को प्रोत्साहित करने कृषकों को मार्गदर्शन दें
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने दिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, कहा- वैकल्पिक फसलों को प्रोत्साहित करने कृषकों को मार्गदर्शन दें

By @dmin Published June 6, 2021
Share
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान के बदले अन्य वैकल्पिक फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने विभागीय अधिकारियों को कृषकों से सतत सम्पर्क कर उन्हें इसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री ने कहा है कि राज्य के लोगों को पोषण युक्त खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए फसल विविधीकरण जरूरी है। धान के साथ-साथ दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देकर कृषकों की आमदनी को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को मिट्टी, मौसम एवं जलवायु की अनुकूल फसलों की खेती के लिए कृषकों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन देने को कहा है।
कृषि मंत्री ने कहा है कि राज्य में धान के साथ-साथ अन्य फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ सीजन 2021 से प्रति एकड़ की मान से कृषकों को आदान सहायता देने का प्रावधान किया गया है। खरीफ वर्ष 2020-21 में जिन कृषकों ने पंजीकृत रकबा से एमएसपी पर धान विक्रय किया है, यदि उस रकबे में धान के बदले मक्का, कोदो, कुटकी, दलहन, तिलहन, सुगंधित धान, फोर्टिफाइड धान, गन्ना, केला, पपीता की खेती और वृक्षारोपण किया जाता है, तो प्रति एकड़ की मान से 10 हजार रूपए की आदान सहायता दी जाएगी। वृक्षारोपण करने वाले कृषकों को यह आदान सहायता 3 वर्षों तक देय होगी।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम गीता एवं कृषि आयुक्त अमृत कुमार खलखो ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के मैदानी अधिकारियों को प्रशिक्षण देने और संभाग, जिला, विकासखण्ड मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं कृषकों को मार्गदर्शन दिया जा सके। कृषि आयुक्त ने धान के बदले अन्य वैकल्पिक फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए खरीफ 2021 के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मैदानी स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के साथ ही इसकी सप्ताहिक रिपोर्ट भेजवाने को कहा है। उन्होंने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को पटवारी, आरआई एवं पंचायत सचिव के सहयोग से विभिन्न फसलों के क्षेत्राच्छादन, बीज आदि की ग्रामवार, कृषकवार एवं फसलवार जानकारी पंजी संधारित करने के लिए निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

@dmin June 6, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article More than 9 lakh people have done online registration so far to participate अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन…. 15 जून 2021 तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन… हर जिले के प्रथम 100 पंजीयनकर्ता को मिलेगी टीशर्ट
Next Article Campaign to provide clean water to the people of the township टाउनशिप के लोगों को साफ पानी देने की मुहीम… मो शाहिद ने सेक्टर-7 के बाद सेक्टर-6 में शुरू किया नया राहत केंद्र… तुलसी साहू ने किया शुभारंभ

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?