ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खिताबी जीत के बाद विराट व रोहित ने टी-20 क्रिकेट को कहा अलविदा, जानिए दोनों दिग्गजों का टी-20 करियर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalSportsWorld

खिताबी जीत के बाद विराट व रोहित ने टी-20 क्रिकेट को कहा अलविदा, जानिए दोनों दिग्गजों का टी-20 करियर

By Mohan Rao
Published: June 30, 2024
Share
विराट कोहली रोहित शर्मा
SHARE

बारबाडोस (एजेंसी)। भारतीय टीम टी-20 विश्वकप विजेता बन गई है। 2024 के विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण आफ्रीका को 7 रनों से हराकर रोमांचक जीत हासिल की। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली। विश्वविजेता बनने के बाद विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया। विराट के ऐलान के कुछ देर बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी-20 क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी। दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों ने शानदार मंच से टी-20 क्रिकेट को अलविदा किया।

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली खिताबी जीत के बाद बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि यह उनका आखिरी टी20 विश्व कप है और वह युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। कोहली ने इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय टी20 को अलविदा कह दिया है, लेकिन वह आईपीएल में खेलते रहेंगे। भारत ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता। कोहली ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली थी। कोहली को उनकी इस महत्वपूर्ण पारी की मदद से प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था।

कोहली ने अवॉर्ड लेने के दौरान कहा,  यह मेरा आखिरी टी-20 विश्व कप था, हम यही हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको ऐसा महसूस होता है कि आप दौड़ नहीं सकते और ऐसा होता है, भगवान महान है। बस अवसर, अभी नहीं तो कभी नहीं जैसी स्थिति थी। भारत के लिए खेलते हुए यह मेरा आखिरी टी20 मैच था। हम उस कप को उठाना चाहते थे। हां, मैं एक घोषणा कर रहा हूं और यह एक खुला रहस्य है। ऐसा कुछ नहीं जिसकी मैं घोषणा नहीं करने वाला था, भले ही हम हार गए होते। यह अगली पीढ़ी के लिए टी-20 खेल को आगे ले जाने का समय है। आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का इंतजार करते हुए हमारे लिए यह एक लंबा इंतजार रहा है। आप रोहित जैसे खिलाड़ी को देखें, उसने नौ टी20 विश्व कप खेले हैं और यह मेरा छठा विश्व कप है। वह इस जीत के हकदार हैं।

रोहित ने कहा- टी20 विश्व कप जीतने के लिए था बेताब
विराट कोहली के टी-20 क्रिकेट से सन्यास की घोषणा के कुछ देर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया। का एलान करते हुए रोहित ने कहा कि इससे बेहतर समय कुछ और नहीं हो सकता। उन्होंने कहा- मैं इस ट्रॉफी और टी20 विश्व कप जीतने के लिए बेताब था। मैं इसे जीतना चाहता था और अब ऐसा हो गया है। खुश हूं कि इस बार हम कामयाब रहे हैं।  रोहित ने कहा कि वह टेस्ट और वनडे प्रारूपों में भारत के लिए खेलते रहेंगे, लेकिन वह सबसे छोटे फॉर्मेट से पीछे हट रहे हैं। रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत के ऐतिहासिक दूसरे टी20 विश्व कप खिताब का जश्न मनाते हुए कहा, ‘अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता।’ विराट की ही तरह रोहित ने भी कहा है कि वे आईपीएल खेलते रहेंगे।

रोहित शर्मा का टी-20 कॅरियर
भारतीय कप्तात रोहित शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2007 में टी20 विश्व कप जीत के साथ की थी और टी20 विश्व कप जीतने के साथ ही इसका अंत किया। रोहित शर्मा ने 9 टी-20 विश्वकप टूर्नामेंट खेले हैं। इन 17 वर्षों में रोहित एक बल्लेबाज के रूप में अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचे। उन्होंने 159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 32.05 की औसत से 4231 रन बनाए। इस प्रारूप में उनके पांच शतक किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक हैं। इसके अलावा उनके नाम 32 अर्धशतक भी हैं। हालांकि, वह आईपीएल खेलते रहेंगे और वनडे-टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करते रहेंगे। रोहित ने कहा- यह मेरा आखिरी मैच भी था। जब से मैंने इस प्रारूप को खेलना शुरू किया है तब से मैंने इसका आनंद लिया है। मुझे इसका हर पल पसंद आया है। मैं यही चाहता था। मैं कप जीतना चाहता था।’ हिटमैन के इस बयान के बाद मीडिया ने भी तालियों से उन्हें बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया।

विराट का टी-20 कॅरियर
विराट कोहली ने 12 जून 2010 को जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। कोहली ने भारतीय टीम के लिए अपने करियर में कुल 125 मुकाबले खेले और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए। कोहली ने अपना टी20 करियर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज के रूप में समाप्त किया। कोहली का टी20 में सर्वाधिक निजी स्कोर नाबाद 122 रन रहा। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 39 अर्धशतक लगाए। कोहली खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की बराबरी पर पहुंच गए थे। विराट कोहली ने अपने 14 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में कुल छह बार टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया। कोहली 2012, 2014, 2016, 2021, 2022 और 2024 टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री को न्यूयॉर्क में क्लाइमेट वीक एनवाईसी कार्यक्रम में शामिल होने का मिला आमंत्रण
मदिरा तस्करी और मदिरा में मिलावट करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें: कवासी लखमा
संसद में हंगामा : राहुल गांधी ने भाजपा सांसद प्रताप सारंगी को दिया धक्का!… सिर पर लगी चोट
राज राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव का हुआ महारुद्राभिषेक, 51 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगाया भोग
टोक्यो ओलंपिक खेल गांव में दो और एथलीट हुए कोरोना पॉजिटिव, अब तक तीन खिलाड़ी संक्रमित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IND vs SA: भारत ने दूसरी बार जीता टी20 विश्व कप, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया
Next Article ड्राइविंग लाइसेंस गलत पते के कारण वापस लौटने पर आरटीओ से मिलेंगे, एक जुलाई से सुविधा होगी लागू
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?