ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पहली बार फिल्म इंडस्ट्री के बचाव में उतरे अक्षय कुमार…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पहली बार फिल्म इंडस्ट्री के बचाव में उतरे अक्षय कुमार…

By @dmin
Published: October 4, 2020
Share
SHARE

पिछले काफी समय से बॉलीवुड केवल गलत खबरों के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से नेपोटिजम, ड्रग्स जैसे कई मुद्दों ने फिल्म इंडस्ट्री की साख पर सवाल खड़ा किया। इस मामले पर बॉलीवुड दो भागों में बंटा दिखाई दिया। दो धड़ों के अलावा एक तीसरा धड़ा ऐसा भी रहा जिसने कुछ लोगों के कारण पूरी फिल्म इंडस्ट्री को खराब कहने पर सवाल उठाए।

Contents
  • – सुशांत की मौत पर ये बोले अक्षय
  • ‘फिल्म इंडस्ट्री में है ड्रग की समस्या’
  • मीडिया को दे दी सलाह

इनमें जया बच्चन का नाम प्रमुख है। अब इस कड़ी में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी शामिल हो गए हैं। शनिवार को अक्षय कुमार ने एक वीडियो के जरिए हर मुद्दे पर अपनी राय रखी है। वीडियो में अक्षय ने सुशांत सिंह राजपूत, ड्रग्स मुद्दे से लेकर मीडिया और फैंस तक के बारे में बात की है। अक्षय कुमार ने वीडियो में कहा कि आप (दर्शक) हो तो हम हैं। बस साथ निभाए रहना, साथ बनाए रखना।

अक्षय कुमार ने कहा, ‘आज थोड़े भारी दिल से आपसे बात कर रहा हूं। पिछले कुछ हफ्तों में बहुत सारी बातें आईं मन में कहने के लिए लेकिन हर तरफ इतनी निगेटिविटी है कि समझ में नहीं आता है कि क्या बोलूं, किससे बोलूं, कितना बोलूं? देखिए… स्टार्स भले ही हम कहलाते हैं लेकिन बॉलीवुड को आपने अपने प्यार से बनाया है। हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं हैं। हमने फिल्मों के जरिए हमारे देश के कल्चर, हमारी वैल्यूज को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाया है।’

अक्षय ने आगे कहा, ‘जब-जब हमारे देश की जनता के सेंटिमेंट्स की बात आई जो भी जैसा भी आप महसूस कर रहे थे। इतने सालों से फिल्मों ने उसे ही दिखाने की कोशिश है। चाहे वो एंग्री यंगमैन वाला आक्रोश हो या फिर करप्शन हो, गरीबी हो, बेरोजगारी हो। हर इशू को सिनेमा ने अपने तरीके से दिखाने की कोशिश की है। ऐसे में अगर आज आपके सेंटिमेंट में गुस्सा है तो वो गुस्सा भी हमारे सिर माथे पर है।’

– सुशांत की मौत पर ये बोले अक्षय

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अक्षय ने कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत की सडन डेथ के बाद से ऐसे बहुत से इशूज सामने आए हैं जिन्होंने हमें भी इतना ही दर्द दिया है जितना आप सबको और इन मुद्दों ने हमें अपने खुद के गिरेबां में झांकने को मजबूर किया है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी बहुत सी खामियों को देखने को मजबूर किया है जिन पर ध्यान जाना बहुत-बहुत ज्यादा जरूरी है।

‘फिल्म इंडस्ट्री में है ड्रग की समस्या’

अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में फैले ड्रग सिंडिकेट पर कहा, ‘जैसे ड्रग्स के बारे में आजकल बातें हो रही हैं। मैं आज दिल पर हाथ रखकर कैसे आपसे झूठ बोल दूं कि ये समस्या एग्जिस्ट नहीं करती! जरूर करती है। वैसे ही जैसे हर इंडस्ट्री पर, हर प्रोफेशन में होती होगी। पर हर प्रोफेशन का हर इंसान उस प्रॉब्लम में शामिल हो, ऐसा नहीं हो सकता। ड्रग एक कानूनी मामला है और मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी लॉ इन्फॉर्समेंट अथॉरिटीज और कोर्ट्स इस पर जो भी जांच और जो भी एक्शन ले रही है। वो बिल्कुल सही होगा। और मैं ये भी जानता हूं कि फिल्म इंडस्ट्री का हर इंसान उनके साथ पूरी तरह कॉपरेट करेगा।’

मीडिया को दे दी सलाह

अक्षय ने मीडिया को देश की ताकत बताई लेकिन उसे थोड़ा सेंसिटिव रहने की सलाह दी। अक्षय कुमार ने कहा, ‘मुझे पर्सनली हमेशा से मीडिया की ताकत में बहुत विश्वास रहा है। हमारा मीडिया अगर सही मुद्दे, सही वक्त पर ना उठाए तो शायद बहुत से लोगों को ना आवाज मिलेगी ना इंसाफ। मैं मीडिया से तहे दिल से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि वो अपना काम, अपनी आवाज उठाना जारी रखे लेकिन प्लीज थोड़ा सेंसिटिवली, क्योंकि एक नेगेटिव न्यूज किसी इंसान की सालों की रेप्युटेशन, वर्षों की कड़ी मेहनत को बर्बाद करके रख देगा।’

Bahot dino se mann mein kuch baat thi lekin samajh nahi aa raha tha kya kahoon, kisse kahoon. Aaj socha aap logon se share kar loon, so here goes… #DirectDilSe 🙏🏻 pic.twitter.com/nelm9UFLof

— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 3, 2020
हारमोनियम बजाना सीख रही एक्ट्रेस रीना कपूर
रिलीज हुआ गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला गाना, ढोलिदा पर जबरदस्त डांस करती दिखीं आलिया भट्ट….
सीता के रोल के लिए आलिया सही: दीपिका चिखलिया
अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू की “थप्पड़” 28 फरवरी को होगी रिलीज़
श्रद्धा कपूर के नाम एक और बायोपिक, बनेंगी रुखसाना कौसर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोच्चि में ग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो नौसेना अधिकारियों की मौत
Next Article चीतल के अवैध शिकार में पांच आरोपियों को जेल, मुख्य अरोपी के घर ली गई गहन तलाशी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?