ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीतल के अवैध शिकार में पांच आरोपियों को जेल, मुख्य अरोपी के घर ली गई गहन तलाशी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

चीतल के अवैध शिकार में पांच आरोपियों को जेल, मुख्य अरोपी के घर ली गई गहन तलाशी

By @dmin
Published: October 4, 2020
Share
SHARE

रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा राज्य भर में वनों में अवैध शिकार, लकड़ी की कटाई और अवैध परिवहन पर रोकथाम सहित वनों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई लगातार जारी है। इस तारतम्य में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरूण पाण्डेय ने बताया कि आज वन परिक्षेत्र महासमुंद के अंतर्गत चीतल के शिकार में ग्राम झुमरबाड़ी गौरखेड़ा तथा सिरगिड़ी के पांच आरोपियों को वन तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

इस संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा तीन अक्टूबर को सुबह 9 बजे ग्राम झुमरबाड़ी गौरखेड़ा के मुख्य अभियुक्त बसंत वल्द नीलू खडिय़ा के घर जाकर गहन तलाशी ली गई। वहां मौके पर शिकार में करंट लगाने के लिए प्रयुक्त दो बंडल जीआई तार तथा चीतल की खोपड़ी, जबड़ा और गर्दन की हड्डी जब्त की गई। मुख्य अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर अन्य चार आरोपियों में से ग्राम झुमरबाड़ी गौरखेड़ा के तोरण वल्द मंगलू खडिय़ा, चंदूराम वल्द बुधराम धु्रव और ग्राम सिरगिड़ी के हरिचंद वल्द बड़कू साहू तथा लोकू वल्द केजउ दीवान को भी गिरफ्तार कर वन अपराध प्रकरण के तहत कार्रवाई की गई। तत्पश्चात् उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मुख्य वन संरक्षक रायपुर जेआर नायक ने बताया कि उक्त कार्रवाई के दौरान वनमण्डलाधिकारी महासमुंद मयंक पाण्डेय के निर्देशानुसार गठित विभागीय टीम में उप वनमण्डलाधिकारी एसएस नाविक, सहित वन परिक्षेत्र अधिकारी राकेश चौबे, नवीन कुमार शर्मा, रूपेश कन्नौजे तथा नीलकंठ साहू आदि विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा है।

चैंपियन्स ट्राफी में भारत पाक के मैच न्यूट्रल वैन्यू पर होंगे, आईसीसी की मीटिंग में निर्णय, 2024-27 तक रहेगा लागू
निगम की कार्रवाई: दुकानों से हटाया गया अवैध निर्माण, शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने की दिशा में हो रहा कार्य
दिल का दौरा पडऩे के बाद खतरे से बाहर सौरव गांगुली, अगले 24 घंटे डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे
सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र: एथेनॉल उत्पादन की दर 54 रुपए 87 पैसे प्रति लीटर निर्धारित करने पर दिया धन्यवाद
कयासों पर बीजेपी का विराम, बने रहेंगे योगी, बताया- किसलिए हो रहीं बैठकें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पहली बार फिल्म इंडस्ट्री के बचाव में उतरे अक्षय कुमार…
Next Article अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया से सुरक्षा संवाद करने के लिए 6 अक्टूबर को टोक्यो जाएंगे एस जयशंकर, बौखलाया चीन अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया से सुरक्षा संवाद करने के लिए 6 अक्टूबर को टोक्यो जाएंगे एस जयशंकर, बौखलाया चीन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?