ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिरयानी की दावत के बाद गाड़ी धक्का देने को लेकर हुआ विवाद, 6 दोस्तों ने मिलकर एक की कर दी हत्या… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बिरयानी की दावत के बाद गाड़ी धक्का देने को लेकर हुआ विवाद, 6 दोस्तों ने मिलकर एक की कर दी हत्या… आरोपी गिरफ्तार

By @dmin
Published: September 21, 2022
Share
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
SHARE

भिलाई। मामूली बात पर शहर में युवक की हत्या कर दी गई। बिरयानी की दावत के बाद लौट रहे दोस्तों की कार खराब हो गई। एक को छोड़कर बाकि दोस्त कार को धक्का लगाकर चालू करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौश्रान एक युवक मजे ले रहा था। यह बात बाकियों को नागवार गुजरी और विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि 6 दोस्तों ने मिलकर एक की बेदम पिटाई कर दी। पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुपेला अस्पताल में लगभग एक घंटे तक उसका इलाज चला इसके बाद युवक ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का खुलासा करते हुए एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि इंदिरा नगर वार्ड 16 निवासी अब्दुल गैसू उर्फ बाबा कुरैशी (31) मंगलवार रात को अपने दोस्तों के साथ सुपरिणय भवन में बिरयानी की दावत खाने निकला था। बाबा कुरैशी और उसके सभी दोस्त फ्लावर डेकेरोशन करने का काम करते हैं। बिरयानी खाने के बाद सभी दोस्त वापस लौट रहे थे इस दौरान रास्ते में उनकी कार खराब हो गई। इसके बाद सभी दोस्त कार को धक्का मारकर चालू करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन बाबा कुरैशी इनका मजाक उड़ा रहा था। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ा तो लात घूंसों व पत्थर से पिटाई
इस दौरान विवाद बढ़ गया और सभी दोस्तों ने मिलकर बाबा कुरैशी की पिटाई करने लगे। इनके हाथ में जो आया उससे बाबा को पीटा। किसी ने लात चलाया तो किसी ने घूंसे मारे। यही नहीं कार में रखे लोहे के हथियार से भी वार किया गया। इसे बाबा कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में उसे छोड़कर सभी दोस्त भाग गए। इसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने बा कुरैशी को सुपेला अस्पताल पहुंचाया जहां एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एएसपी, संजय ध्रुव, सीएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल, डीएसपी क्राइम नसर सिद्धीकी को निर्देश दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मुस्तैदी से काम किया और कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वैशाली नगर पुलिस ने इस मामले में गांधी नगर निवासी भूपेश देवदास (24), ब्रिजेश उर्फ़ विज्जु देवदास (22), हरीश धृतलहरे (25), अजय उर्फ़ अज्जु भदौरिया (40), अमन उर्फ़ समीर खान और पंकज लाउत्रे उर्फ़ मॉस (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

भारत में ओमिक्रॉन ने डेल्टा को विस्थापित करना शुरू किया, गंभीर हो रही स्थिति
किसानों के आधार प्रमाणीकरण एवं सम्मान निधि का लाभ सुनिश्चित करने में बिलासपुर देश का अव्वल जिला…. केन्द्रीय कृषि मंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में किया पुरस्कृत
संसद में ‘नक्सल मुक्त भारत’ चर्चा केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा- बस्तर से नक्सलवाद लगभग खत्म
6 साल के बच्चे के साथ ऐसी हैवानियत कि काँप जाएगी रूह, बेरहमी से पिटाई के बाद आंखों में डाला गोंद
सिलीगुड़ी में युवा संकल्प यात्रा निकालने पर अड़ी भाजपा…. पुलिस ने 30 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुर्सीपार में सेवा पंडाल व दुर्गा दरबार में पहुंचेंगे भाजपा के दिग्गज, पार्षद दया सिंह ने दिया निमंत्रण
Next Article घर से नाराज होकर स्कूटी में निकली बहन ने नदी में लगाई छलांग, बचाने कूदा भाई पर छूट गया हाथ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?