ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकार सुरक्षित करने के बाद अब अशोक गहलोत करेंगे मंत्रिमंडल विस्तार, इनको किसको मिल सकती है जगह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सरकार सुरक्षित करने के बाद अब अशोक गहलोत करेंगे मंत्रिमंडल विस्तार, इनको किसको मिल सकती है जगह

By @dmin
Published: August 18, 2020
Share
सरकार सुरक्षित करने के बाद अब अशोक गहलोत करेंगे मंत्रिमंडल विस्तार, इनको किसको मिल सकती है जगह
सरकार सुरक्षित करने के बाद अब अशोक गहलोत करेंगे मंत्रिमंडल विस्तार, इनको किसको मिल सकती है जगह
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के खेल के बीच तल्खी के बाद आई दूरियों ने कुछ विधायकों के मन में मंत्री पद की लौ जगा दी है। अब जब दोनों टीमें एक बार फिर एक हो गए तो ऐसे विधायकों पर सबसे अधिक वज्रपात हुआ है। सियासी संग्राम के टलने के बाद अब गहलोत के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है, कांग्रेस से जुड़े सभी 124 विधायकों को एकजुट रखना। इस एकजुटता को बनाए रखने की पहली परीक्षा प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार में होगी।
राष्ट्रीय नेतृत्व इस समस्या को पहले से भांपकर तीन सदस्य समिति गठित कर चुका है। यह समिति मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर ब्लॉक स्तर तक नई समितियों के गठन तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Contents
  • पायलट गुट के लिए लगाए जा रहे ये कयास
  • दो मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

पायलट गुट के लिए लगाए जा रहे ये कयास

सियासी संकट में खुद पायलट, विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया। मौजूदा मंत्रिमंडल में 22 सदस्य हैं। जबकि राज्य में 30 मंत्री बन सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में पायलट खेमा चाहता है कि उनके चार वरिष्ठ विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया जाए। इस कतार में विश्वेंद्र और रमेश मीणा का नाम प्रमुख है। साथ ही पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत का नाम भी शामिल हैं। वहीं, दो विधायक राज्य मंत्री बनने की दौड़ में शामिल है।

दो मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

इसके साथ ही मौजूदा मंत्रिमंडल से दो मंत्री पद खाली हो सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गोविंद सिंह डोटासरा के अब शिक्षा मंत्री पद छोडऩे की संभावना है। वहीं, मास्टर भंवरलाल मेघवाल की तबीयत पहले से खराब है। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार में मेघवाल की जगह किसी नए चेहरे को लेने की संभावना है। निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा और महादेव सिंह खंडेला व बसपा से आए राजेंद्र गुढ़ा भी मंत्री बनने की दौड़ में है।

कार में आई नई तकनीक: चेहरा पहचानते ही खुल जाएगा गाड़ी का दरवाजा, नहीं पड़ेगी चाबी की जरूरत…. जाने स्मार्ट कार के स्मार्ट फीचर
Fruad : दुर्ग के रिटायर्ड अफसर से 50 हजार की ठगी, शातिर ने बिजली बिल अपड़ेट करने का झांसा देकर खाते से उड़ाए रुपए
अंधे कत्ल का खुलासा : नाबालिग से अनैचुरल सैक्स कर बदमाशों ने घोंट दिया था गला, गणेश दर्शन के लिए निकला था बच्चा
राजनांदगांव की दो बेटियां भारत की अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में, एशियन चैंपियनशिप में लेंगी हिस्सा
प्रदेश में मिले कोरोना के 1059 नए मामले, तीन की मौत, रात्रि कर्फ्यू लागू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिना मास्क कर रहे थे कार सवारी… पुलिस ने रोका तो टक्कर मार भागने लगे बदमाश… फिर ऐसे आए गिरफ्त में
Next Article आयुर्वेद के अनुसार बरसात में दही खानी चाहिए या नहीं?

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?