ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खौफनाक मर्डर : राजधानी में युवक की हत्या के बाद चेहरे की खाल व आंखें नोच ली कातिल ने.. लाश देखकर पुलिस भी हैरान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
CrimeFeaturedRaipur

खौफनाक मर्डर : राजधानी में युवक की हत्या के बाद चेहरे की खाल व आंखें नोच ली कातिल ने.. लाश देखकर पुलिस भी हैरान

By Mohan Rao
Published: September 26, 2022
Share
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। रविवार को डीडी नगर क्षेत्र में एक युवक की लाश मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब लाश को देखा तो वे भी हैरान रह गए। कातिल ने युवक की न सिर्फ हत्या की थी बल्कि उसके चेहरा नोचकर उसकी आंखे तक निकाल ली थी। शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल दहला देने वाली यह घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित एक कार शोरूम के पीछे की है। आसपास गुजरने वालों ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि यहां एक युवक की विभत्स लाश पड़ी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचानामा किया। युवक की पहचान सरोना भैंसथान निवासी चंदन यादव (25) के रूप में हुई। मृतक ऑटो चालक है और अपने भाई मनीष यादव के साथ रहता था।

कुछ दूरी पर मिला था ऑटो
डीडी नगर पुलिस ने बताया कि जहां लाश मिली वहीं से कुछ दूरी पर मृतक का ऑटो भी मिला। मृतक के ऑटों में खून के निशान मिले और कुछ दस्तावेज भी जिसके आधार पर यह पता चला कि युवक का नाम चंदन यादव हो सकता है। दस्तावेज में उसके भाई का संपर्क नंबर भी मिला। पुलिस ने उसके भाई मनीष को फोन कर घटना स्थल पर बुलाया। मनीष ने घटना स्थल पर पहुंचकर अपने भाई की शिनाख्त की। अब तक की जांच में यह पता चला कि चंदन पर भारी सामान से हमला किया गया। मौत के बाद धारदार हथियार से उसकी आंखे नोच ली गई।

शनिवार को निकलने के बाद वापस नहीं लौटा
डीडी नगर पुलिस के अनुसार मृतक चंदन यादव के संबंध में उसके भाई मनीष से पूछताछ करने वाल उसने बताया कि शनिवार को घर से निकलने के बाद वह नहीं लौटा। देर रात तक वापस नहीं आने पर उसके मोबाइल पर कॉल करने पर वह भी बंद मिला। मनीष ने बताया कि कभी कभी वह देर से आता था इस वजह से कहीं तलाश नहीं की थी। रविवार को उसकी मौत की खबर मिली। इधर इस मामले में पुलिस आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आयुक्त के निर्देश के बाद निगम ने हटाए नालियों से कब्जे, बारिश पूर्व सफाई में जुटा अमला
वैकल्पिक फसल लेने पर प्रोत्साहन राशि को लेकर कैबिनेट के निर्णय पर दुर्ग में काम शुरू…. कलेक्टर ने कहा मैदानी अमला फील्ड सर्वे कर बनाये प्लान
चक्रधर समारोह : आज शुरू होगा सांस्कृतिक महाकुंभ, पद्मश्री हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका होगा आकर्षण
जेईई एडवांस्ड के नतीजे जारी, 43 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स सफल, हैदराबाद के रेड्‌डी ने किया टॉप
शिवनाथ मे बह गया युवक, घंटों मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जांच शिविर का आयोजन, 40 बच्चों और 20 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच जांच शिविर का आयोजन, 40 बच्चों और 20 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
Next Article महज पांच हजार के लिए पुलिस कांस्टेबल की हत्या, कार में बैठकर मोबाइल चार्जर से घोंट दिया गला महज पांच हजार के लिए पुलिस कांस्टेबल की हत्या, कार में बैठकर मोबाइल चार्जर से घोंट दिया गला

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?