ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महज पांच हजार के लिए पुलिस कांस्टेबल की हत्या, कार में बैठकर मोबाइल चार्जर से घोंट दिया गला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhCrimeNewsRajnandgaon

महज पांच हजार के लिए पुलिस कांस्टेबल की हत्या, कार में बैठकर मोबाइल चार्जर से घोंट दिया गला

By @dmin
Published: September 26, 2022
Share
महज पांच हजार के लिए पुलिस कांस्टेबल की हत्या, कार में बैठकर मोबाइल चार्जर से घोंट दिया गला
महज पांच हजार के लिए पुलिस कांस्टेबल की हत्या, कार में बैठकर मोबाइल चार्जर से घोंट दिया गला
SHARE

राजनांदगांव. महज पांच हजार रुपए के लिए पुलिस आरक्षक की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्यारे को हवालात पहुंचा दिया। रविवार को आरक्षक के हत्यारे आरोपी दानिश पिता अनवर खान निवासी बख्तावर चाल तुलसीपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उधारी के पांच हजार रुपए मांगने पर आरक्षक बहस करने लगा इसलिए उसने कार में मोबाइल चार्जर के केबल से उसका गला घोंट दिया।

संदेहास्पद स्थिति में मिली थी लाश
शनिवार को सोमनी थाना क्षेत्र के ठेकवा रेड में पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिली थी। सोमनी पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपी द्वारा उधार की रकम 5000 को वापस मंगने पर मोबाइल के चार्जर वायर से गला घोंट कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रक्षित केंद्र के एमटी शाखा में पदस्थ था जवान
शनिवार को ठेकवा के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने की जानकारी सोमनी पुलिस को हुई। सूचना पर सोमनी थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। एसपी प्रफुल्ल ठाकर ने तत्काल टीम गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए। शव की पहचान रक्षित केन्द्र राजनांदगांव के एमटी शाखा में कार्यरत आरक्षक संतोष यादव पिता देवनारायण यादव उम्र 40 साल, निवासी पुलिस लाईन के रूप में हुआ।

शराब पीकर रची साजिश
पुलिस ने टीम गठित करके शहर एवं टोलप्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इस दौरान रात्रि में मृतक को उसके कार में बैठाते हुए संदेही का फुटेज सामने आया। पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश किया गया। घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ पर उसने पुलिस को बताया कि वह रेवाडीह चौक में मृतक से मिला। फिर उसके साथ शराब का सेवन करने के दौरान मृतक संतोष यादव द्वारा 5000 उधारी दिया था। जिसकी मांग की गई। इसके बाद दोनों मृतक के कार से शीला थीजन स्कूल ममतानगर के पास पहुंचे और फिर से शराब सेवन किए।

उधारी के पैसे पर हुई बहस
उधारी का रकम लौटाने के लिए दोनों में बहस हुई। उसके बाद मृतक कार में बैठा और आरोपी दानिश खान कार के पीछे सीट पर बैठा। वहां रखे मोबाईल चार्जर के केबल से गला घोंट दिया और उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी दानिश पिता अनवर खान निवासी बख्तावर चाल तुलसीपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : छत्तीसगढ़ के 1.41 लाख किसानों को 152.84 करोड़ का भुगतान, सीएम साय ने पीएम मोदी का जताया आभार
Bharat Jodo Yatra में देवेंद्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यात्रा के दौरान करेंगे कोर्डिनेट
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में 2958 नए संक्रमितों की पुष्टि…. संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1 लाख 37 हजार के पार
ट्रैफिक पुलिस 25 ऑटो चालकों पर किया जुर्माना, ओवर लोड, बिना वर्दी व नो पार्किंग पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खौफनाक मर्डर : राजधानी में युवक की हत्या के बाद चेहरे की खाल व आंखें नोच ली कातिल ने.. लाश देखकर पुलिस भी हैरान
Next Article लो जी, ठगों ने तो SP को भी नहीं छोड़ा, IPS के नाम पर FB में बनाया फर्जी ID और करने लगे गंदा काम लो जी, ठगों ने SP को भी नहीं छोड़ा, IPS के नाम पर FB में बनाया फर्जी ID और करने लगे गंदा काम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?