ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हरियाणा के बाद अब दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में भी इंटरनेट सेवा बंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हरियाणा के बाद अब दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में भी इंटरनेट सेवा बंद

By @dmin
Published: January 30, 2021
Share
गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार और असम में नदियों के बढ़ते जलस्तर पर राज्यों के सीएम से की बात
गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार और असम में नदियों के बढ़ते जलस्तर पर राज्यों के सीएम से की बात
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। हरियाणा के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजधानी दिल्ली में सिंघु, गाजीपुर, टीकरी बॉर्डर और उनके आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यहां 29 जनवरी को रात 11 बजे से 31 जनवरी को रात 11 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवा पर रोक लगाई गई है।

सरकार ने सभी निजी और सरकारी टेलिकॉम कम्पनियों से इन आदेशों का पालन करने को कहा है। माना जा रहा है कि सरकार ने ये आदेश किसान आंदोलन के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सार्वजनिक व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किए हैं।
गौरतलब है कि 26 जनवरी को भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद कर दी गई थीं। गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा की घटना होने पर यह कदम उठाया गया था।

Delhi: Union Home Ministry has temporarily suspended internet services in Singhu, Ghazipur, and Tikri and their adjoining areas from 11 pm of Jan 29 to 11 pm of Jan 31, to 'maintain public safety and averting public emergency'.

— ANI (@ANI) January 30, 2021

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि हम जहां बैठे हैं वहां पर सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है, हरियाणा में भी इंटरनेट बंद कर दिया है। कई बार पानी, बिजली बंद कर देते हैं। मैं दिल्ली में लोगों से शांतिपूर्ण विरोध में शामिल होने की अपील करता हूं, लेकिन भावनाओं के प्रवाह में भी कुछ न करें, अगर कोई आपको उकसाने की कोशिश करता है। हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम युद्ध में नहीं जा रहे हैं। यह हमारा देश और हमारी सरकार है।
बता दें कि राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद धीमा पड़ा किसानों का आंदोलन शुक्रवार से एक बार फिर जोर पकडऩे लगा है और धरनास्थलों पर भीड़ बढऩे का सिललिसा लगातार जारी है।

हरियाणा के 22 में से 17 जिलों में इंटरनेट बंद
इससे पहले हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने शुक्रवार शाम को राज्य के सभी 22 में से 17 जिलों में तुरंत प्रभाव से इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी थी। हालांकि 5 जिलों में इंटरनेट अब भी चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सोनीपत, पलवल व झज्जर में पहले ही इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगी हुई थी। कल जिन 14 और जिलों में इंटरनेट सेवा रोकी गई उनमें – अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा जिले शामिल हैं। इन जिलों में वॉयस कॉल को छोड़कर इंटरनेट सेवाओं को 30 जनवरी, 2021 शाम 5 बजे तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। वहीं प्रदेश के जिन 5 जिलों में इंटरनेट सेवा चल रही है उनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पंचकूला और महेंद्रगढ़ शामिल हैं।
सरकार ने ये आदेश क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए जारी किए हैं। सरकार ने सभी टेलिकॉम ऑपरेटरों को इन निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। राज्य सरकार ने एसएमएस, वॉट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर आदि विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से दुष्प्रचार और अफवाहों का प्रसार रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद रखने की अवधि अगले 24 घंटे और बढ़ाने का निर्णय लिया था।
बता दें कि, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों के हिंसक प्रदर्शन के बाद हरियाणा सरकार ने शांति एवं व्यवस्था भंग होने से रोकने के लिए सोनीपत, झज्जर और पलवल तीनों जिलों में मंगलवार को ही मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।
हरियाणा के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि हरियाणा की सीआईडी के एडीजीपी द्वारा संज्ञान में लाया गया है कि हालात अब भी तनावपूर्ण हैं और हरियाणा से सटे एनसीआर के इलाकों में हिंसा फैल सकती है जो कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के चलते उत्पन्न हुई थी।

चीन ने पहली बार स्वीकारा, गलवां घाटी में हुई झड़प में मारे गए थे चीनी सैनिक
चंदूलाल चंद्राकर और शास्त्री अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक देवेंन्द्र यादव…. अस्पताल में वेंटिलेटर युक्त आईसीयू बनाने करेंगे पहल
Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ में 2800 शतायु मतदाता
छत्तीसगढ़ में फिर एक बड़ा एनकाउंटर : सीजी-ओडिशा बॉर्डर पर 15 नक्सली ढेर… जवानों ने बरामद किए शव
छत्तीसगढ़ में कोरोना के पिछले 24 घंटों में सामने आए 2846 नए केस….. 14 कोरोना मरीजों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 108 # 30 January 2021
Next Article Most of the paddy purchased after the formation of the state राज्य गठन के बाद सबसे अधिक धान खरीदी: छत्तीसगढ़ में पंजीकृत किसानों में से रिकार्ड 95.38 प्रतिशत किसानों ने समर्थन मूल्य पर बेचा धान

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?