ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेन्द्र के निवास पर ईडी की रेड के बाद समर्थकों का ऐसा सपोर्ट, टेंट लगाया गद्दे भी मंगाए… तस्वीरों में देखें यहां का नजारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक देवेन्द्र के निवास पर ईडी की रेड के बाद समर्थकों का ऐसा सपोर्ट, टेंट लगाया गद्दे भी मंगाए… तस्वीरों में देखें यहां का नजारा

By Mohan Rao
Published: February 20, 2023
Share
विधायक निवास के सामने लगा टेंट, गद्दे व तकिए भी आए
SHARE

भिलाई। सोमवार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के घर ईडी के छापे ने हड़कंप मचा दिया। प्रदेश के नेताओं के साथ भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के सेक्टर-5 स्थित निवास पर भी सोमवार तड़के ईडी की एंट्री हो गई।  एक ओर प्रदेश भर में ईडी के छापे से हायतौबा मची रही तो वहीं भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के निवास के पास एक अलग ही नजारा देखने को मिला। ईडी के छापे की खबर मिलते ही विधायक देवेन्द्र यादव के निवास के बाहर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। ईडी की कार्रवाई के दौरान ऐसा नजारा शायद ही कहीं दिखा होगा।

ईडी की कार्रवाई के बीच एक बात साबित हो गई कि भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की पापुलैरिटी व उनके चाहने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। विधायक निवास के भीतर ईडी भले ही संपत्ति व अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही हो लेकिन समर्थकों ने जिस प्रकार से माहौल बनाया उससे ईडी के अफसर भी सकते में आ गए होंगे। विधायक निवास के बाहर विधायक के समर्थकों ने सुबह से डेरा डाल दिया। इस दौरान ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई। समर्थकों ने ईडी की कार्रवाई का खुलकर न सिफ विरोध किया बल्कि अपने नेता के सपोर्ट में दिनभर मौके पर डटे रहे और रात को भी रुकने की तैयारी कर ली।

तन गया टेंट और गद्दे व तकिए भी आ गए
विधायक देवेन्द्र यादव के समर्थकों ने यह तय कर लिया है कि जब तक ईडी की विधायक निवास से बाहर नहीं निकलती तब तक वे भी वहां से नहीं हटेंगे। इसके लिए समर्थकों ने टेंट तान दिया और गद्दे और तकिए भी मंगा लिए। रात को रुकने का सारा सामान मौके पर पहुंच गया है। समर्थकों के चाय नाश्ते का भी बंदोबस्त भी किया गया। विधायक देवेन्द्र यादव की समर्थकों को भीड़ को देखकर कहा जा सकता है कि ईडी की छापे कहीं आगे विधायक की पापुलैरिटी है जो भिलाई में आज दिख गई।

हवन कर ईडी को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना
ईडी की कार्रवाई के बीच सोमवार दोपहर को विधायक देवेन्द्र यादव के समर्थकों ने विधायक निवास के सामने हवन भी किया। समर्थकों ने ईडी के अफसरों को सद्बुद्धि देने प्रार्थना करते हुए हवन कुंड में आहुतियां डाली। अपने तरह का यह हवन दिनभर चर्चा का विषय रहा।  ईडी के अफसर भी इस नजारे को देखकर सोच में पड़ गए होंगे कहीं उनसे कोई चूक तो नहीं हो गई। बहरहाल विधायक देवेन्द्र के समर्थकों का जमावड़ा उनके निवास के बाहर बढ़ता ही जा रहा है।

सुरक्षा की चाक चौबंध व्यवस्था
विधायक देवेन्द्र यादव के निवास पर ईडी की कार्रवाई के बीच जिला पुलिस प्रशासन भी सचेत है। समर्थकों की भीड़ के बीच सुरक्षा के लिए सुरक्षा के लिए जिला पुलिस बल के साथ की सुरक्षा कर्मियों को भी लगा दिया गया है। किसी भी घटना को रोकने के लिए पुलिस ने सारा बंदोबस्त किया हुआ है। हालांकि विधायक के समर्थकों केवल ईडी की कार्रवाई के विरोध में नारे बाजी व प्रदर्शन कर रहे हैं। विधायक निवास के पास की स्थिति तनाव पूर्ण नहीं बनी है।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई वोडाफोन-आइडिया को फटकार, कहा- सीधे जेल भेज सकते हैं
जांजगीर में जनादेश परब : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री साय करेंगे विशाल आमसभा को सम्बोधित
शहीद बी शंकर राव की पुण्य तिथि पर एसआर हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर आयोजन कल
छात्र-छात्रों का चक्काजाम: शिक्षकों के लिए तिरंगा लेकर सड़क पर बैठे स्कूली बच्चे
आकाशगंगा में निगम की कार्रवाई…. व्यापारियों द्वारा सड़क पर सामान फैलाकर व्यापार करने वालों का कराया कब्जा खाली…. दी समझाइश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गौठानों में भी बकरी प्रजनन केंद्र, दुर्ग के कुर्मीगुंडरा गौठान में किया गया नवाचार गौठानों में भी बकरी प्रजनन केंद्र, दुर्ग के कुर्मीगुंडरा गौठान में किया गया नवाचार
Next Article Breaking News: परीक्षाओं को देखते हुए कलेक्टर ने लगाया डीजे व साउंड सिस्टम पर बैन, 30 जून तक रहेगा प्रतिबंध

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?