ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पत्नी से विवाद के बाद शख्स ने खा लिया कनेर का बीज, बेटियों ने समझा पिता की हो गई मौत… फिर हुआ चमत्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

पत्नी से विवाद के बाद शख्स ने खा लिया कनेर का बीज, बेटियों ने समझा पिता की हो गई मौत… फिर हुआ चमत्कार

By Mohan Rao
Published: June 19, 2023
Share
बड़ा हादसा: पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से चार की मौत, एक का इलाज जारी
सांकेतिक फोटो
SHARE

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पत्नी से विवाद के बाद कनेर का बीज पानी में घोल कर पी लिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। बेटियों ने जब देखा पिता जमीन पर बेसुध पड़े हैं तो उन्होंने सोचा उनकी मौत हो गई। इसके बाद रिश्तेदारों व मोहल्ले वालों को बता दिया गया। घर पर लोग जमा होने लगे और इधर कुछ घंटों बाद शख्स को होश आ गया। इसके बाद आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर के चेरपाल निवासी रामदेव (40) की 10 साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे भी है। रामदेव ने बताया कि उसकी पत्नी सुमित्रा से आए दिन उसका विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इससे परेशान होकर होकर उसने कनेर बीज पानी में घोलकर पी लिया। जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बेहोशी की हालत में रामदेव का देख उसकी 10 साल और 8 साल की बेटी ने मृत समझ लिया।

दोनों बेटियों ने पिता के बड़े भाई और मां को सूचना दी कि पिता की मौत हो गई है। इसके बाद गांव में बात फैली तो लोग घर में जमा होने लगे। घर में अंतिम संस्कार तक की तैयारियां होने लगी। घर पर हाय तौबा मच गई और परिवार वालों ने रोना भी शुरू कर दिया। इस बीच सुबह करीब 7 बजे रामदेव को होश आने लगा और हाथ पैर हिले तो परिजन उसे लेकर नानगुर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां रामदेव की हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है फिलहाल रामदेव की हालत खतरे से बाहर है।

प्रसव के 6 घंटे बाद नवजात के साथ इंटर की परीक्षा देने पहुंची छात्रा
झैन शॉ की माँ ने अपने बेटे के किसिंग सीन देखकर, ऐसे किया रिएक्ट
सीएम साय से मिले इसरो के वैज्ञानिक, मुख्यमंत्री ने कहा- इसरो की उपलब्धियां प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय
सुबोध कुमार सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद मिली पदस्थापना
पांच सदस्यीय मंत्रियों की हाई पावर कमेटी की हुई बैठक… गरीबों, श्रमिकों और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए बनेगा नया कानून
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंडियन कॉफी हाउस के किचन में सिलेण्डर फटा, फैली आग.. घटों मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 246 # 19 June 2023

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?