ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हेमन्त वर्मा बने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिलाई पद व गोपनियता की शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

हेमन्त वर्मा बने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिलाई पद व गोपनियता की शपथ

By @dmin
Published: July 3, 2021
Share
Hemant Verma became the chairman of Chhattisgarh State Electricity Regulatory Commission
Hemant Verma became the chairman of Chhattisgarh State Electricity Regulatory Commission
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार सुबह राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमन्त वर्मा को पद और गोपनीयता तथा संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। हेमन्त वर्मा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के पांचवे अध्यक्ष बनें। इस अवसर पर विशेष सचिव ऊर्जा और छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनियों के अध्यक्ष अंकित आनंद, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होलिं्डग कंपनी लिमिटेड की एमडी उज्जवला बघेल, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के एमडी हर्ष गौतम, छत्तीसगढ़ राज्य पावर ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी एसडी तेलंग, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के एमडी एनके बिजौरा, छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग के सदस्य विनोद देशमुख, पीके देशमुख, प्रमोद गुप्ता, सचिव एमएस रत्नम, डायरेक्टर छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग एसपी शुक्ला, नोडल अधिकारी मनोज वर्मा उपस्थित थे।
गौरतलब है कि मूलत: छत्तीसगढ़ के निवासी हेमंत वर्मा की सम्पूर्ण शिक्षा भिलाई एवं रायपुर हुई है। उन्होंने एनआईटी रायपुर से 1985 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है और दिल्ली आईआईटी से एनर्जी स्ट्डीस में स्नातकोत्तर डिग्री एवं फाइनेंस में एमबीए किया है। विगत 30 वर्षों से वे पॉवर सेक्टर में कार्यरत हैं। उन्हें शासकीय क्षेत्र के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी कार्य करने का व्यापक अनुभव है। उनके आगामी पांच वर्ष के अध्यक्ष का कार्यकाल छत्तीसगढ़ में पॉवर सेक्टर के विकास की दिशा के निर्धारण के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। छत्तीसगढ़ में कोयले आधारित विद्युत उत्पादन की क्षमता का अधिक से अधिक राज्य के हित में उपयोग के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को 24 घण्टे गुणवत्तापूर्ण बिजली किफायती दरों पर उपलब्ध कराने में उनके अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा। इसके अतिरिक्त राज्य की नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत तेजी से हो विकसित हो रहे उद्योगों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में बनाये रखने के लिए उनका अनुभव राज्य के हित में महत्वपूर्ण होगा।

Gustakhi Maaf: बात प्यार की हो तो वसुधैव कुटुम्बकम
सोना-चांदी: करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर पर सोना वायदा, लेकिन उच्चतम स्तर से नौ हजार रुपये नीचे है कीमत
हाड़ कंपाने लगी दिल्ली की सर्दी, 3.6 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
22 साल का इंतजार, सपना हुआ साकार, भिलाई चरौदा नगर निगम के कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री
देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में सामने आए 96551 नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used देश में 97 दिनों बाद एक्टिव केस 5 लाख से नीचे… बीते 24 घंटे में सामने आए 44 हजार 111 नए केस
Next Article राजीव नगर में विधायक देवेन्द्र यादव ने किया भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित…

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?