ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शातिर ठगों का कारनामा : नकली सोना गिरवी रख बैंक से लिया लाखों का लोन… पुलिस की गिरफ्त में आए तीन ठग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

शातिर ठगों का कारनामा : नकली सोना गिरवी रख बैंक से लिया लाखों का लोन… पुलिस की गिरफ्त में आए तीन ठग

By Mohan Rao
Published: October 13, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में ठग
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नकली सोना गिरवी रख लाखो का लोन लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मिर्जापुर गिरोह के तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक कोरबा का रहने वाला है। मामला कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है।

दरअसल पुलिस इन दिनों चुनाव के कारण शहर में वाहनों की गहन जांच कर रही है। जांच के दौरान टीपी नगर के पास बाइक सवार एक युवक के पास से थैली में सोना चांदी के जेवरात मिले। जब जेवरातों की जांच की गई तो वे नकली निकले। पूछताछ में पता चला कि उसके दो अन्य साथी भी हैं, जिन्हें मुखबीर की सूचना पर पकड़ा गया। पकड़े गए तीनों मिर्जापुर के रहने वाले हैं। पुलिस को यह भी पता चला कि नकली सोना गिरवी रख यह लोग बैंकों से लोन लेते हैं।

यही नहीं नकली सोना सर्राफा व्यापारियों के पास भी खपाते हैं। पुलिस की जांच में यह भी आया कि तीनों ने पूर्व में इसी प्रकार एचडीएफसी कोसाबादी ब्रांच में नकली सोना गिरवी रखकर लोन लिया था। पकड़े गए आरोपियों में  मुनव्वर, अभिनव और उसका एक साथी शामिल हैं। उनके पास से पुलिस ने नकली सोने की चूड़ियां और अन्य सामान जब्त किया है। बस स्टैंड क्षेत्र में नए शिकार की खोज के दौरान पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इन लोगों ने चांदी से बने सामान पर गोल्ड कोटिंग कर रखी थी। फिलहाल सीएसईबी चौकी पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञान के विद्यार्थी सीख रहे हैं और रोबोटिक्स की बारीकियां
हाइवे पर भीषण हादसा, सात की मौत, 10 घायल
सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंधित, अब सख्ती से इस पर होगी कार्रवाई
17 साल में की पहली नौकरी, 135 से ज्यादा डेली सोप प्रोड्यूस करने वालीं एकता कपूर की नेटवर्थ है इतने करोड़….
कार में आई नई तकनीक: चेहरा पहचानते ही खुल जाएगा गाड़ी का दरवाजा, नहीं पड़ेगी चाबी की जरूरत…. जाने स्मार्ट कार के स्मार्ट फीचर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG accident : चावल की बोरियों से लदी ट्रक बाइक सवार युवकों पर गिरी, दोनों की मौके पर मौत
Next Article रिकेश के खिलाफ भाजपा में बगावत! रिकेश के खिलाफ भाजपा में बगावत!

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?