ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिकेश के खिलाफ भाजपा में बगावत!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रिकेश के खिलाफ भाजपा में बगावत!

By Bhupendra Sahu
Published: October 13, 2023
Share
रिकेश के खिलाफ भाजपा में बगावत!
रिकेश के खिलाफ भाजपा में बगावत!
SHARE

डॉ. दीप चटर्जी, जेपी यादव के बाद संगीता शाह और निर्मला यादव ने भी फूंका बिगूल

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी में टिकट को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। वैसे तो छत्तीसगढ़ में कई सीटों पर प्रत्याशियों का विरोध चल रहा है, लेकिन दुर्ग जिले की वैशाली नगर सीट पार्टी का सिरदर्द लगातार बढ़ा रही है। भाजपा ने यहां से 5 बार के पार्षद रिकेश सेन को प्रत्याशी बनाया है। पिछले दिनों भाजपाइयों ने आरोप लगाया था कि रिकेश सेन पार्टी कैडर से नहीं है। इतना ही नहीं उन पर कांग्रेस से सांठगांठ के भी आरोप लगाए गए थे। संघ से लम्बे समय से जुड़े डॉ दीप चैटर्जी ने रिकेश के खिलाफ सबसे पहले मोर्चा खोला था। उनके बाद पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे जेपी यादव सामने आए और खुलकर विरोध किया। अब डॉ. संगीता शाह और भिलाई की पूर्व महापौर निर्मला यादव ने भी विरोध के स्वर बुलंद किए हैं। जेपी यादव और संगीता शाह ने तो निर्दलीय चुनावी ताल ठोंकने की भी बात कही है।
भाजपा से टिकट की प्रबल दावेदार रही डॉ. संगीता शाह के सूर्य विहार कालोनी स्थित निवास में गुरूवार की शाम सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ी। यह, दरअसल एक तरह का शक्ति प्रदर्शन था और पार्टी के सीनियर नेताओं को यह बताने के लिए भी था कि संगीता को कमतर आंकना पार्टी की बड़ी भूल होगी। बंगले पर आई भीड़ संगीता शाह को टिकट देने की वकालत करती दिखी तो स्वयं संगीता शाह ने प्रादेशिक और शीर्षस्थ नेतृत्व का ध्यान बेहद संतुलित और नपे-तुले अंदाज में अपनी ओर खींचा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वैशाली नगर क्षेत्र में टिकट वितरण सही नहीं हुआ है और पार्टी को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। हालांकि फिलहाल संगीता शाह ने खुलेतौर पर बगावत नहीं की है, लेकिन उनके समर्थकों का कहना है कि संगीता शाह बतौर निर्दलीय प्रत्याशी इस चुनाव में ताल ठोंक सकती है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि संगीता शाह लम्बे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन भी मिला है। समर्थकों का कहना है कि जनता का यह समर्थन ही जीत का आधार भी बनेगा।


इधर, 2018 के चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई भिलाई निगम की पूर्व महापौर निर्मला यादव ने भी बगावती तेवर अख्तियार कर लिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी ने उन्हें टिकट के लिए आश्वस्त किया था, लेकिन प्रत्याशी किसी और बना दिया गया। बताया गया है कि निर्मला यादव फिलहाल प्रदेश के बड़े नेताओं के सम्पर्क में हैं और उनके पक्ष में स्थितियां नहीं बनती है तो वे भी निर्दलीय चुनाव का शंखनाद कर सकती हैं। गौरलतब है कि कांग्रेस में कथित उपेक्षा के बाद निर्मला यादव ने तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया था। उस वक्त श्रीमती यादव को आश्वस्त किया गया था कि पार्टी के भीतर उनका मान-सम्मान व कद बरकरार रहेगा। हालांकि भाजपा में उनकी लगातार उपेक्षा होती रही है। पूर्व महापौर निर्मला यादव ने जल्द ही मीडिया के जरिए अपनी बातें रखने की बात भी कही है।

क्यों हो रहा है रिकेश का विरोध
वैशाली नगर सीट को भाजपा के लिए सुरक्षित माना जाता है। यही वजह है कि हर भाजपा नेता व कार्यकर्ता यहां से चुनाव लडऩे को लालायित रहता है। इस बार के टिकट वितरण में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की खूब चली। रिकेश सेन को टिकट मिलने में डॉ. रमन की सबसे अहम् भूमिका रही। लेकिन व्यवहारिक रूप से रिकेश सेन को पार्टी के नेता व कार्यकर्ता पसंद नहीं करते। रिकेश सेन ने भी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को बहुत ज्यादा महत्व नहीं दी। रिकेश यह बताने में जुटे रहे हैं कि वे जमीन से उठे कार्यकर्ता हैं, लेकिन पार्टी का कोई भी स्थानीय नेता इस पक्ष में नहीं रहा कि रिकेश सेन को प्रत्याशी बनाया जाए। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय से लेकर कद्दावर भाजपा नेता प्रेमप्रकाश पाण्डेय तक रिकेश की खिलाफत में रहे हैं। कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी कैडर से ही किसी को प्रत्याशी बनाया जाए। वहीं कई अन्य दावेदार टिकट वितरण का आधार मतदाताओं के बीच छवि और कद को भी बनाने की वकालत करते हैं। आरोप है कि क्षेत्र में रिकेश की छवि खराब है। जिसका लिया, उसका कभी नहीं लौटाया – जैसे आरोप भी उन पर लगते रहे हैं। भाजपाइयों का आरोप है कि रिकेश सिर्फ इसलिए हर बार अपना वार्ड बदल देते थे, क्योंकि वहां उनकी छवि खराब हो चुकी होती थी।

क्या हो सकता है भाजपा का स्टैंड
भाजपा ने रिकेश सेन को वैशाली नगर क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया है, इसलिए इस बात की संभावना कम ही है कि वहां किसी और मौका मिले। संभव है कि जल्द ही पार्टी के बड़े नेता यहां मोर्चा संभालें और नाराज नेताओं व कार्यकर्ताओं को साधने की चेष्टा करें। लेकिन क्षेत्र से जो खबरें आ रही है, उसके मुताबिक, पार्टी के कैडर से लेकर जमीनी कार्यकर्ता व नेता कोई भी रिकेश सेन के लिए काम करने को तैयार नहीं है। ऐसे में रिकेश की उम्मीदवारी पार्टी के लिए सिरदर्द बन सकती है। वैशाली नगर क्षेत्र के नागरिकों को बेहद जागरूक माना जाता है। भाजपा ने जब यहां से सरोज पाण्डेय को प्रत्याशी बनाया तो मतदाताओं ने उन्हें एकतरफा जीत दिलाई, लेकिन चंद महीनों बाद ही सरोज पाण्डेय को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा। इससे स्थानीय मतदाताओं में नाराजगी गहराई और इसका नतीजा यह निकला कि उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली। भाजपाइयों का कहना है कि ऐसे जागरूक नागरिकों पर प्रत्याशी थोपने से नतीजे पार्टी के विरोध में जा सकते है।

निगम आयुक्त को चेंबर ने बताई मार्केट की समस्या, आदर्श बजार बनाने विभिन्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा
प्रदेश में बिजली कंपनी के नीजीकरण की चर्चाओं के बीच चेयरमेन अंकित आनंद ने कहा- प्रदेश की विद्युत प्रणाली का नहीं होगा निजीकरण… किसी भी क्षेत्र को फ्रेंचाइजी पर देने का कोई प्रस्ताव नहीं
क्या आप जानते हैं, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर कम ब्याज में मिलता है लोन, कैसे यहां पढ़ें
बीमार बच्चों की अस्पताल से छुट्टी, शुरू हुई जांच
बालोद का दुर्ग डोंगरी मंदिर है आस्था और विश्वास का केन्द्र, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से अद्भूत स्थान  
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शातिर ठगों का कारनामा : नकली सोना गिरवी रख बैंक से लिया लाखों का लोन… पुलिस की गिरफ्त में आए तीन ठग
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 01 # 13 October 2023

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?