ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में कोविड के सक्रिय मामले 1.5 लाख से नीचे….. 21 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोई मौत नहीं…. टीकाकरण की संख्या 1.17 करोड़ से अधिक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

भारत में कोविड के सक्रिय मामले 1.5 लाख से नीचे….. 21 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोई मौत नहीं…. टीकाकरण की संख्या 1.17 करोड़ से अधिक

By @dmin
Published: February 24, 2021
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

रायपुर (पीआईबी)। देश में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 1.50 लाख से नीचे है। आज इनकी संख्या 1,47,306 पर पहुंच गई है। देश में कुल पुष्टि वाले मामलों की संख्याख कुल मामलों की 1.34 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 10,584 नए दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इसी दौरान ठीक होने वाले मामलों की संख्या 13,255 रही। इसने कुल सक्रिय मामलों में 2,749 मामलों की गिरावट दर्ज की गई। भारत की दैनिक पॉजिटिव दर 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। भारत में दैनिक नई मौतों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 78 मौतें हुईं।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 21 राज्यों व केन्द शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोई नई मृत्यु नहीं हुई है। ये राज्य हैं मध्य प्रदेश, असम, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी, लक्षद्वीप, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा, लद्दाख, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली हैं।
भारत की ठीक होने वालों की कुल संख्या आज 1.07 करोड (1,07,12,665) हो गई है। रिकवरी दर आज 97.22 प्रतिशत है। कुल ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है और यह आज 10,565,359 है। ठीक होने वाले नए मामलों में से 86.56 प्रतिशत 6 राज्यों में हैं। महाराष्ट्र में 5,035 नए मामले एक दिन में ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में केरल में 5,037 और इसके बाद तमिलनाडु में 461 लोग ठीक हुए। 6 राज्यों में 84 प्रतिशत नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 5,210 दैनिक नए मामले सामने आए। इसके बाद केरल में 2,212 जबकि तमिलनाडु में 449 नए मामले सामने आए हैं। छह राज्यों में कोविड से होने वाली नई मौतों का 84.62 प्रतिशत हिस्सा रहा। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 मौतें हुई। इसके बाद केरल में 16 मौतें और पंजाब में 15 मौतें हुईं।
टीकाकरण अभियान की रिपोर्ट के अनुसार कुल 2,44,877 सत्रों के माध्यम से 1,17,45,552 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है। इनमें 64,51,251 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 12,58,177 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक) और 40,36,124 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) शामिल हैं। कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक 13 फरवरी को उन लाभार्थियों के लिए शुरू हुई, जिन्होंने पहली खुराक प्राप्त होने के 28 दिन पूरे हो चुके हैं। फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी को शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान के 38वें दिन 6,28,696 वैक्सीन खुराक दी गई। जिनमें से, 3,38,373 (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) लाभार्थियों के लिए टीके की पहली खुराक 12,560 सत्रों में दी गई और 2,90,323 एचसीडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक प्राप्त हुई। कुल 1,17,45,552 वैक्सीन खुराक में से 1,04,87,375 (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) को वैक्सीन की पहली खुराक मिली है और कुल 12,58,177 एचसीडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक मिली है। 7 राज्यों में कुल वैक्सीन खुराक का 51.66 प्रतिशत केंद्रित है। अकेले उत्तर प्रदेश में यह 10.4 प्रतिशत (12,26,775 खुराक) है। अन्य राज्यों में टीके की दूसरी खुराक 61.15 प्रतिशत है। अकेले कर्नाटक में यह 11.13 प्रतिशत (1,40,076 खुराक) है।

रिसाली निगम में महिला का हंगामा, आधार अपडेट सेंटर में ऑपरेटर से की गाली गलौच
फैट को तेजी से पिघलाने में कारगर है फूलगोभी! जानें अन्य कमाल के फायदे
बड़ी खबर: कानपुर में बदमाशों से मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद, दो बदमाश भी ढेर
डॉ.खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को जगाने और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले अग्रणी नेता थे : भूपेश बघेल
दुनिया में जारी ट्रेड वॉर के बीच एल्युमीनियम की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओली को कब तक बचाएगा चीन? फिर टली स्टैंडिंग कमिटी की बैठक नेपाल में सुप्रीम कोर्ट ने पीएम ओली को दिया बड़ा झटका, संसद भंग करने का फैसला पलटा
Next Article India's position strong in Boxing Day Test आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों की उपलब्धि: धोने योग्य एड्हेसिव व चिपकने वाला मैट किया विकसित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?