ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शुभम् कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्रवाइ… भू स्वामी की खोजबीन के बाद दर्ज कराया जाएगा अपराधिक प्रकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

शुभम् कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्रवाइ… भू स्वामी की खोजबीन के बाद दर्ज कराया जाएगा अपराधिक प्रकरण

By @dmin
Published: February 23, 2021
Share
Action taken on illegal plotting in Shubham Colony
Action taken on illegal plotting in Shubham Colony
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के कोहका क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से प्लाटिंग तैयार किए जाने की जानकारी प्राप्त होने पर जोन क्रमांक 01 के वार्ड 09 शुभम कॉलोनी क्षेत्र में कार्यवाही की गई। शहर में अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि व तहसीलदार योगेन्द्र वर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थल पर अनाधिकृत रूप से मुरूम से निर्माण किए गए मार्ग संरचना को जेसीबी से ध्वस्त कर मूल स्वरूप में तब्दील किया गया। मौके से 6 हाइवा मुरम जप्त किया गया। निगम भिलाई द्वारा अवैध प्लाटिंग पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही की जा रही है। इसके पूर्व भी निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध प्लाटिंग तथा अतिक्रमण कर निर्माण करने वालों पर बेदखली की कार्यवाही की जा चुकी है। ऐसे कृत्य करने वाले कई लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एफआईआर के लिए भी संबंधित थाना को पत्र दिया गया है।
प्रशासक एवं जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। जिसके परिपालन में जोन आयुक्त, जोन क्रमांक एक सुनील अग्रहरि के साथ तहसीलदार एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अधिकारी कोहका क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे प्लाटिंग पर कार्यवाही करते हुए मार्ग संरचना को ध्वस्त किए। निगम का अमला छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 37 के विभिन्न उप नियमों के प्रावधानों के तहत एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 308 के तहत कार्रवाई कर रहा है।
भवन अनुज्ञा शाखा के उप अभियंता सिद्धार्थ साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 09 आर्य नगर कोहका के शुभम कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग तथा अवैध रूप से पेड़ की कटाई के मामले में इसके पूर्व भी कार्यवाही की जा चुकी है, बावजूद अनाधिकृत कार्य करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है, जिसकी रोकथाम करने भूस्वामी का नाम पते की जानकारी के लिए तहसीलदार को पत्र प्रेषित किया जाएगा, इसकी जानकारी मिलते ही रजिस्ट्री पर रोक लगाने एवं एफ.आई.आर. के लिए भी पत्र लिखा जाएगा। निगम क्षेत्र के आउटर में बसाहट हो रहे शुभम कॉलोनी में पुन: अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिलने पर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और कार्यवाही प्रारंभ किए। इस दौरान मौके पर कोई व्यक्ति सामने नहीं आया जिस कारण जमीन मालिक का नाम पते की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी, जिसकी जांच कराई जा रही है। अवैध प्लाटिंग वाले स्थल पर कार्यवाही करने 2 जेसीबी व 2 हाइवा के साथ टीम पहुंची और मार्ग संरचना को ध्वस्त करते हुए मुरूम भी जप्त करने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता अनिल सिंह, उप अभियंता अरविंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

खनिज विभाग की कार्रवाई : अवैध उत्खनन एवं परिवहन मामले में 27 वाहन जब्त
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टीबी मुक्त भारत अभियान का किया वर्चुअल उद्घाटन…
Sukma :  पांच हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, 19 लाख का था इनाम… लंबे समय से थे सक्रिय
चुनाव बाद हुई हिंसा के मामले की सुनवाई पूरी, कलकत्ता हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मुझे मिल जाए… पूरी हुई मुराद, 4 मजदूरों को मिला 40 लाख का हीरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक पढऩे के लिए निकलीं दो चचेरी बहनों का अपहरण, एक की हत्या, दूसरी की हालत नाजुक
Next Article For better operation of the mobile medical unit, the commissioner मोबाइल मेडिकल यूनिट के बेहतर संचालन के लिए आयुक्त ने ली बैठक…. जहां लगेगा शिविर वहां एक दिन पहले मुनादी के दिए निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?