भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को शाम से आधीरात तक कार्रवाई की गई। पुलिस ने शाम 6 बजे कार्रवाई शुरू की जो कि रात 12 बजे तक चला। यह कार्रवाई सीएसपी दुर्ग, भिलाई नगर, छावनी च पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन एवं धमधा के नेतृत्व में हुई।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के नेतृत्व में थाना जामुल क्षेत्र में 10, खुर्सीपार में 02, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर के नेतृत्व में थाना भिलाई नगर क्षेत्र में 05, भिलाई भट्टी में 01, नेवई में 01, सुपेला में 03, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के नेतृत्व में थाना दुर्ग में 03, मोहन नगर में 04, पद्मनाभपुर में 05, पुलगांव में 02, जेवरा सिरसा में 01 , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन के नेतृत्व में पाटन में 01, रानीतराई में 01 एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा के नेतृत्व में धमधा से 01 इस प्रकार 40 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी की कार्यवाही की गई। अड्डेबाजी के लिए स्पॉट बनने वाले होटल, ढाबा, ठेला और दुकानों को भी निर्धारित समय पर बंद कराया गया।




