ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसीएस रेणु पिल्लै एवं एनआरएचएम डॉ प्रियंका शुक्ला ने होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण….. दुर्ग के होम आइसोलेशन मॉडल को सराहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

एसीएस रेणु पिल्लै एवं एनआरएचएम डॉ प्रियंका शुक्ला ने होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण….. दुर्ग के होम आइसोलेशन मॉडल को सराहा

By @dmin
Published: October 17, 2020
Share
ACS Renu Pillai and NRHM Dr. Priyanka Shukla inspected
ACS Renu Pillai and NRHM Dr. Priyanka Shukla inspected
SHARE

दुर्ग। एसीएस श्रीमती रेणु पिल्लै एवं मिशन संचालक एनआरएचएम सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ प्रियंका शुक्ला ने आज जिले में चल रहे होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों की अहम बैठक ली। उन्होंने कंट्रोल रूम के स्टाफ से बातचीत की। उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया और इस पर प्रशंसा जताई। उन्होंने यहां स्टाफ की हौसलाअफजाई भी की। एसीएस ने कहा कि रिकवरी सर्टिफिकेट जारी करने के बाद पोस्ट कोविड मॉनिटरिंग पर भी विशेष नजर रखें। उन्होंने कोरोना संक्रमण के संबंध में बनाये गए आईईसी एक्शन प्लान की प्रशंसा भी की।
उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले से यह प्लान समय पर मिला और बहुत कारगर बना है। कोरोना संक्रमण से निपटने जागरूकता सबसे आवश्यक है। यदि लक्षण उभरते ही टेस्ट कराया लिया जाए तो इस पर नियंत्रण पाने में आसानी होती है। टेस्टिंग टारगेट के मुताबिक करते रहें। त्योहार आने वाले हैं और ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। लोगों को इस संबंध में जागरूक करें। मास्क के उपयोग के संबंध में विशेष तौर पर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी लोगों तक मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके लिए स्वसहायता समूहों को भी लगातार गतिशील रखें। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। मास्क नहीं लगाने पर शासन की गाइडलाइन के मुताबिक जुर्माना लगाया जा रहा है। निगम अमले को निर्देशित किया गया है कि इस राशि से लोगों को मास्क भी उपलब्ध कराएं। श्रीमती पिल्लै ने कहा कि स्वास्थ्य अमले को लगातार अलर्ट मोड में रहना है। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के ऑक्सिजन लेवल पर नजर रखें। इनकी मेडिकल हिस्ट्री के मुताबिक डाक्टर इनके स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
श्रीमती पिल्लै ने कहा कि ट्रेसिंग टीम की भूमिका भी बेहद अहम होती है। यह सुनिश्चित करें कि मोबाइल नंबर जैसे डिटेल सही हों। इससे ट्रेसिंग टीम की मेहनत कम होती है। रिस्पांस टाइम जितना बेहतर होता है संक्रमण को थामने में उतनी ही मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि कोविड के लिए डेडिकेटेड अस्पतालों में साफ सफाई, भोजन की गुणवत्ता पर निरंतर मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि जिन निजी अस्पतालों को इलाज की अनुमति दी गई है वहां व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करें। एंट्री समय पर हो।
अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिन कोरोना संक्रमण को थामने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए संकल्पबद्ध होकर काम करने से इसे रोकने में सफलता मिलेगी। मास्क के उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग और लगातार टेस्टिंग से इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी।

लालू यादव को मिली राहत: तीन साल बाद जेल से बाहर निकले लालू यादव, 12 दिन पहले हाईकोर्ट से मिली थी जमानत
राहत की खबर: रूस से स्पुतनिक-वी टीके की पहली खेप लेकर आया विमान हैदराबाद में उतरा
हर होने वाली दुल्हन के पास जरूर होनी चाहिए ये ज्वेलरी…
राज्यसभा चुनाव से पहले बसपा को झटका, पांच विधायकों ने पार्टी प्रत्याशी से वापस लिया प्रस्ताव
पृथक बुंदेलखंड के साथ इतिहास की किताबों में कुछ और पन्ने जोड़ने की जरुरत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Aadhaar link required for pension पेंशन के लिए आधार लिंक जरूरी…. अब तक 6608 हितग्राहियों ने नहीं कराया आधार लिंक…. जमा करने 15 दिन का अवसर
Next Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises प्रयास आवासीय विद्यालय के 166 और दंतेवाड़ा से 38 विद्यार्थी नीट परीक्षा में सफल: सीएम ने दी बधाई

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?