ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Achievement : गणतंत्र दिवस परेड भिलाई की काजल का चयन, भारत के सर्वश्रेष्ठ 200 स्वयंसेवकों में हुई शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

Achievement : गणतंत्र दिवस परेड भिलाई की काजल का चयन, भारत के सर्वश्रेष्ठ 200 स्वयंसेवकों में हुई शामिल

By Mohan Rao
Published: December 16, 2024
Share
गणतंत्र परेड के लिए हुआ काजल का चयन
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर महाविद्यालय भिलाई के बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा व राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका काजल निषाद का चयन 2025 में गणतंत्र दिवस परेड़ के लिए हुआ है। काजल निषाद भिलाई से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की पहली छात्रा बनी है जिसे दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का मौका मिला है। गणतंत्र दिवस परेड 2025 के अवसर पर राजधानी दिल्ली में आयोजित कर्तव्य पथ पर काजल सलामी देगी।

काजल निषाद वैशाली नगर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो की स्वयंसेवक है जिसकी कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर चांदनी मरकाम है। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर चांदनी मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि काजल निषाद को चयन प्रक्रिया में काफी मेहनत करनी पड़ी है। सर्वप्रथम महाविद्यालय स्तर पर चयन हुआ और फिर जिला स्तर पर चयनित हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय स्तर पर और अंत में मध्य क्षेत्र का पटना में चयन प्रक्रिया आयोजित किया गया है किया गया था जिसमें पूरे मध्य क्षेत्र से लगभग 200 योग्य और कुशल स्वयंसेवकों के बीच प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई थी। इस प्रकार काजल निषाद ने अपनी जगह बनाई है।

पूरे छत्तीसगढ़ से गणतंत्र दिवस परेड के लिए चार लड़कियों का चयन किया गया है जिसमें काजल निषाद भी शामिल है। गणतंत्र दिवस परेड 2025 में पूरे भारत से लगभग 200 योग्य छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है परेड करने के लिए जिसमें इस बार वैशाली नगर महाविद्यालय हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व काजल निषाद के द्वारा किया जाएगा।  काजल निषाद की इस उपलब्धि में प्राप्त करने में महाविद्यालय के प्रोफेसर महेश कुमार शैलेंद्र ने अपना योगदान दिया है।

गणतंत्र दिवस परेड में अपनी सहभागिता देने 1 जनवरी 2025 से लेकर 30 जनवरी 2025 तक इन्हें दिल्ली में ही रहना है महाविद्यालय की इतनी बड़ी उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अलका मेश्राम प्रसन्नता जताते हुए काजल की इस उपलब्धि पर ढेर सारी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया है। साथ ही महाविद्यालय के अन्य सभी प्राध्यापकों ने इस उपलब्धि के लेने शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो के सभी स्वयंसेवकों ने भी काजल निषाद को बधाई दी है।

कांकेर में बड़ा हादसा : दो कार आपस में भिड़े, आरक्षक का पूरा परिवार खत्म
दक्ष वैद्य ने स्वास्थ्य मंत्री से भेंट कर हेल्थ स्ट्रक्चर की रखी मांग
बहन से करता था छेडख़ानी, भाई ने बूझा दिया सूरज की जिंदगी का दिया, टांगी से हत्या कर जलाया शव
लव जिहाद पर पांच साल तक की सजा…. अगले सत्र में विधेयक लाएगी शिवराज सरकार
Gustakhi Maaf: कपटी साधु, शैक्षिक अनुसंधान और आईपीआर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खाद्य विभाग बड़ी कार्रवाई : रायपुर, महासमुंद सहित विभिन्न जिलों में दबिश, कई क्विंटल धान जब्त
Next Article Big Accident : बालोद में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मासूम सहित 6 की मौत… 7 की हालत नाजुक

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?