ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: कपटी साधु, शैक्षिक अनुसंधान और आईपीआर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: कपटी साधु, शैक्षिक अनुसंधान और आईपीआर

By Om Prakash Verma
Published: January 15, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
शिक्षा में शोध एक मजेदार विषय है. राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद किताबों का मजमून तय करता है. इसके द्वारा अनुमोदित किताबें ही बच्चों को पढ़ने के लिए दी जाती हैं. इसी तरह राज्यों में भी उनके अपने शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद होते हैं. छत्तीसगढ़ में भी है. परिषद ने पांचवी के विद्यार्थियों के लिए एक पुस्तक का प्रकाशन किया है. इस पुस्तक का नाम है हिन्दी-छत्तीसगढ़ी-संस्कृत. इसका एक पाठ “चमत्कार” विवादों में है. इसमें एक दाढ़ी-मूंछ वाले बाबा की तस्वीर लगाकर बाबा के वेश में ठगी करने वालों के बारे में सावधान किया गया है. साथ ही निर्देश दिया गया है कि बाबाओं द्वारा की जाने वाली ठगी को चर्चा द्वारा बच्चों के लिए स्पष्ट किया जाए. अब यह लेख विवाद में है. बवंडर बाबा ने इसे सनातन संस्कृति पर हमला बताया है. वहीं ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किताब का यह पन्ना फाड़कर अपना विरोध जताया है. उन्होंने परोक्ष रूप से पाठ का वक्तव्य स्वीकार करते हुए कहा है कि ठगों की इस मंडली में फकीरों, राजनेताओं और पुलिस को भी शामिल किया जाना चाहिए था. कोढ़ पर खाज यह कि इस पाठ के लेख जाकिर अली रजनीश हैं. दरअसल, केन्द्रीय शिक्षा नीति देश में शोध कार्यों को बढ़ावा देने पर बल देती है. देश के सभी विश्वविद्यालय इस पर जोर देते हैं. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहते हैं कि ऐसे अनुसंधान में नक्काली नहीं होनी चाहिए. इसके लिए प्लेगियारिज्म के साफ्टवेयर हैं. शोधार्थी को अपना शोध कृतिदेव 010 फाण्ट में उपलब्ध कराना होता है. इसे सॉफ्टवेयर में डालकर जांचा जाता है कि कहीं यह किसी और लेख की हूबहू नकल तो नहीं है. लब्बोलुआब यह कि जो भी लिखें, स्वयं शोध कर अपने शब्दों में लिखें. विवादित पाठ का आशय यही है कि ठगी केवल वही कर सकते हैं जिनपर विश्वास होता है. नकली साधु आपको ठगते हैं. इस पाठ का लेखक जाकिर अली रजनीश को बताया गया है. जाकिर अली का कहना है कि उन्होंने पांचवी की पुस्तक के लिए कोई पाठ नहीं लिखा. उन्होंने एक एकांकी लिखी थी जिसमें साधु के वेष में ठग आते हैं. यह एकांकी 1997 में एक पत्रिका में छपी थी. इस एकांकी में किसी भड़काऊ शब्द का प्रयोग नहीं किया गया था. इसके 13 साल बाद 2010 में राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद ने इसपर एक पाठ तैयार कर प्रकाशित कर दिया. इसके लिए उनकी अनुमति तक नहीं ली गई. यह सरासर बौद्धिक संपदा अधिकार के हनन का मामला है. मूल एकांकी बच्चों के लिए नहीं लिखी गई थी. यह किसी भी पाठ्यपुस्तक के लिए नहीं लिखी गई थी. वह तो पाठ पर विवाद खड़ा हो गया और सब अपनी-अपनी बचाने में लग गए. अगर पाठ की प्रशंसा होती, जो कि अकसर होता है, तो एससीईआरटी खुद अपनी पीठ थपथपा रहा होता. बेचारा लेखक, अंगूठा चूसता रह जाता.

अफगानिस्तान: दुनिया का ठंडा रुख देख पाक घबराया, दिखाया अलकायदा और आईएस का डर
कृष्णा हायर सेकंडरी स्कूल के आयोजन में शामिल हुए विधायक रिकेश सेन, बोले- वार्षिकोत्सव में निखरती है प्रतिभा
Big Accident : बालोद में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मासूम सहित 6 की मौत… 7 की हालत नाजुक
महंगाई की मार: दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा अमूल दूध का दाम, एक जुलाई से लागू होगी नई कीमत
Gustakhi Maaf: नमस्ते सदावत्सले मातृभूमे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Video: कास्मो एक्सपो 2023: छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित लगी प्रदर्शनी, शासकीय व निजी सेक्टर के 350 स्टॉल शामिल Video: Cosmo Expo 2023: छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित लगी प्रदर्शनी, शासकीय व निजी सेक्टर के 350 स्टॉल शामिल
Next Article Bhilai Breaking : नेहरू नगर चौक पर देर रात बड़ा हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?