दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत महाराजा चौक के पास रविवार को हादसे में एक 13 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। बच्ची अपने घर जाने के लिए सड़क क्रास कर रही थी इस दौरान हादसा हो गया। पद्मनाभपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार महराजा चौक के पास शाम को 13 वर्षीय बालिका अपने घर की तरफ जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे ठोकर मार दिया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पद्मनाभपुर पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।




