ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के खूबसूरत पर्यटन स्थल दनगरी घाट तक पहुंच होगी आसान, सड़क निर्माण के लिए 18.37 करोड़ की मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpurRaipur

छत्तीसगढ़ के खूबसूरत पर्यटन स्थल दनगरी घाट तक पहुंच होगी आसान, सड़क निर्माण के लिए 18.37 करोड़ की मंजूरी

By Mohan Rao
Published: September 24, 2025
Share
धनगरी घाट
SHARE

रायपुर।  प्रकृति प्रेमियों और रोमांच चाहने वालो के लिए  एक मनमोहक सांस्कृतिक यात्रा आपको सब कुछ प्रदान करता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग होने के अलावा, जशपुर एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी घर है। यहां रहने वाले आदिवासी समुदायों की अपनी अनूठी परंपराएं, कलाएं, संगीत और लोककथाएं हैं। जशपुर में ऐसा एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है दनगरी घाट। बरसो बाद अब दनगरी घाट जाना आसान हो जाएगा। यहां सड़क निर्माण के लिए 18 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत हुई है।

जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड स्थित ग्राम पोड़ीखुर्द से ग्राम सुलेशा के बीच दनगरी घाट है। घने जंगलों, कल-कल बहते झरनें, पहाड़ी नदियां, ऊंचे पहाड़ों और पठारों  से घिरा जशपुर प्राकृतिक खूबसूरती का अद्वितीय खजाना है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटकों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। अब यहां 13.60 किमी सड़क निर्माण के लिए 18 करोड 37 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई हैं। निर्माण हेतु आगे की प्रक्रिया जारी है। इससे लोगों की यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

सीएम साय के निर्देश पर किया जा रहा विकसित
बता दें पर्यटकों के लिए सहज आकर्षित करने वाले इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर विकसित किया जा रहा है। इसका मकसद जशपुर की इन पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत पहचान देने के साथ ही रोजगार के नए अवसर निर्मित करना है। ग्राम पोड़ीखुर्द से ग्राम सुलेशा के बीच दनगरी घाट तकसडक बन जाने से इस क्षेत्र का विकास हो जाने से आसपास के ग्रामों को लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जशपुर मुख्यालय से लगभग 88 किमी दूर घने जंगलों में स्थित यह झरना ऊँची चट्टानों से तीन-चार धाराओं में गिरता है। शांत, मनोहारी और रोमांच से भरपूर यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं।

पर्यटन बन रही है जशपुर की नई पहचान
मुख्यमंत्री ने 14 सितंबर को  बगिया से सामुदायिक पर्यटन के तहत जशपुर के पांच ग्रामों में होम स्टे की शुरुआत की थी, जिनमें  दनगरी भी शामिल  है। यह नीति लागू करने का उद्देश्य रोजगार के नए अवसर निर्मित करने के साथ ही देश-दुनिया के पर्यटकों को यहां की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन से परिचय कराना भी है।  मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही मधेश्वर पहाड़ को शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। रिकॉर्ड बुक में ’लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में मधेश्वर पहाड़ को दर्ज किया गया है।

कोरोना वैक्सीन को लेकर खुशखबरी….. भारत में जल्द शुरू होगा स्पुतनिक-वी के दूसरे व तीसरे चरण का ट्रायल
यू-ट्यूब पर 12 वीं का पेपर लीक, माशिमं ने रद्द की स्कूलों की तिमाही परीक्षा, बच्चों ने कहा बाकी पेपर भी दे दो सर
महिला की हत्या कर भिलाई के मरोदा स्टेशन के पीछे फेंका, सिर और शरीर पर चोट के निशान…
भूखे पेट ना करें ब्रेड और बर्गर का सेवन, होती है ये खतरनाक बीमारीयां
रायपुर में अम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने किया कमाल, फेफड़े और हार्ट से चिपका पांच किलो का ट्यूमर निकाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article झांसी के छात्र इंटर्नशिप के लिए पहुंचे बारनवापारा अभ्यारण्य, वन्यजीव प्रबंधन ß संरक्षण का ले रहे प्रशिक्षण
Next Article सेंट्रल जेल दुर्ग में मातारानी की आराधना में लीन हैं बंदी, 200 से ज्यादा बंदी कर रहे 9 दिनों का उपवास
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?