ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पगडंडी से पक्की सड़क तक पहुंचा अबुझमाड़, ‘पीएम जनमन’ से बनी 3 किमी सड़क
Share
Notification Show More
Latest News
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
रामकथा स्थल पर पहुंची दुर्ग साइबर पुलिस की टीम, कथावाचक युवराज पांडे ने ग्रामीणों को किया जागरूक
September 29, 2026
तैयारियों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा, 1 से 3 नवम्बर तक होगा आयोजित
September 29, 2026
दिव्यांग अधिकार और प्रेरक कहानियां ब्रेल पुस्तक का हुआ विमोचन
ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – मंत्री टंक राम वर्मा
September 29, 2026
नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकलकर नई राह पर बढ़ रहा बस्तर
दिल्ली के 43 इंफ्लुएंसर्स ने नेतानार में देखी शांति, आत्मनिर्भरता और विकास की तस्वीर
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

पगडंडी से पक्की सड़क तक पहुंचा अबुझमाड़, ‘पीएम जनमन’ से बनी 3 किमी सड़क

By Mohan Rao Published August 14, 2026
Share
SHARE

​नारायणपुर। कभी दुर्गम पहाड़ियों, घने जंगलों और नक्सल खौफ के बीच संकरी पगडंडियों तक सिमटा अबुझमाड़ अब विकास की मुख्यधारा से जुड़कर बदलाव की एक नई इबारत लिख रहा है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) की बदौलत दशकों का अंधेरा छंट रहा है और सुदूर जनजातीय अंचलों में नई उम्मीदों की बयार बहने लगी है।

नारायणपुर जिले के अत्यंत संवेदनशील एवं अति-दुर्गम अबुझमाड़ क्षेत्र में झारावाही से हत्लानार तक 3.200 किलोमीटर लंबी सर्वकालिक पक्की सड़क का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 299.60 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से इस परियोजना को धरातल पर उतारा गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण जहाँ कभी बुनियादी निर्माण कार्यों की कल्पना भी एक बड़ी चुनौती थी, वहीं अब इस पक्की सड़क के बनने से वर्षों से कटे हुए अंदरूनी गाँवों को मुख्य मार्ग से सुरक्षित और सुगम संपर्क मिल गया है।

​पगडंडी का कठिन सफर बना सुगम और सुरक्षित
सड़क निर्माण से पहले ग्रामीणों के पास आवागमन का एकमात्र सहारा संकरी पगडंडियाँ ही थीं। मानसून के दिनों में ये रास्ते पूरी तरह अवरुद्ध हो जाते थे, जिससे जनजीवन ठहर सा जाता था।अब एम्बुलेंस और शासकीय वाहन सीधे गाँव तक पहुँच रहे हैं, जिससे आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को समय पर इलाज मिलना संभव हो सका है। मार्ग सुगम होने से शिक्षकों और विद्यार्थियों की स्कूलों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो रही है।

सड़क बनने के बाद जीवन बेहद आसान
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवश्यक निर्माण सामग्री, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार अब तेजी से हो रहा है।स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच का कहना है कि ​पहले बरसात के दिनों में बच्चों को स्कूल भेजना या मरीजों को खाट पर लादकर ले जाना ही एकमात्र रास्ता था। सड़क बनने के बाद अब गाँव तक गाड़ियाँ आ रही हैं और हमारा जीवन बेहद आसान हो गया है।

​आजीविका और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला बल
यह सड़क केवल एक रास्ता भर नहीं है, बल्कि इसने स्थानीय आदिवासियों की आर्थिक आत्मनिर्भरता के द्वार भी खोल दिए हैं। किसान अब अपनी कृषि उपज को बिना किसी बाधा के मुख्य मंडियों तक पहुँचा पा रहे हैं। बाजार से सीधे जुड़ाव के कारण ग्रामीणों को उनकी उपज का सही दाम मिल रहा है, जिससे आय और आजीविका के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

अवसरों और लोगों के बीच मिटती दूरी
​पीएम जनमन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से निर्मित झारावाही-हत्लानार मार्ग इस बात का जीवंत उदाहरण है कि जब सरकार की नीतियां दुर्गम अंचलों तक पहुँचती हैं, तो वे केवल भौगोलिक दूरी ही कम नहीं करतीं—बल्कि लोगों, अवसरों और खुशहाली के बीच की दूरी को भी हमेशा के लिए मिटा देती हैं।

You Might Also Like

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

रामकथा स्थल पर पहुंची दुर्ग साइबर पुलिस की टीम, कथावाचक युवराज पांडे ने ग्रामीणों को किया जागरूक

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा, 1 से 3 नवम्बर तक होगा आयोजित

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – मंत्री टंक राम वर्मा

दिल्ली के 43 इंफ्लुएंसर्स ने नेतानार में देखी शांति, आत्मनिर्भरता और विकास की तस्वीर

Mohan Rao August 14, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
Next Article डिप्टी सीएम साव ने 11 दिव्यांगजनों को दी तिपहिया स्कूटी, सर्प मित्रों को दिए सुरक्षा किट

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?