ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब कांकेर व महासमुंद में भी होगी आरटीपीसीआर जांच… स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कल करेंगे वायरोलॉजी लैब का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अब कांकेर व महासमुंद में भी होगी आरटीपीसीआर जांच… स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कल करेंगे वायरोलॉजी लैब का शुभारंभ

By @dmin
Published: April 29, 2021
Share
Now RTPCR investigation will also be held in Kanker and Mahasamund… Health Minister TS Singhdev will inaugurate virology lab tomorrow
Now RTPCR investigation will also be held in Kanker and Mahasamund… Health Minister TS Singhdev will inaugurate virology lab tomorrow
SHARE

रायपुर। कांकेर और महासमुंद में भी 30 अप्रैल से कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की सुविधा प्रारंभ हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे इन दोनों जिला मुख्यालयों में वायरोलॉजी लैब का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। दो नए आरटीपीसीआर लैब के शुरू हो जाने से प्रदेश में रोजाना आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढऩे के साथ ही लोगों को रिपोर्ट भी जल्दी मिलने लगेगी।
कांकेर और महासमुंद जिले के सैंपलों के साथ दोनों लैबों में जांच की शुरूआत की जाएगी। लैब की क्षमता बढऩे के साथ आसपास के जिलों के सैंपलों की भी जांच की जा सकेगी। इन दोनों लैबों का संचालन वहां शुरू हो रहे नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों के डीन के अधीन किया जाएगा। दोनों लैबों में सेवाएं देने वाले लैब प्रभारी, माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट, सीनियर सांइटिस्ट, जूनियर साइंटिस्ट, लैब तकनीशियन एवं लैब सहायकों को संबंधित मेडिकल कॉलेज के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा चुका है।
आईसीएमआर के मानकों के अनुरूप कांकेर और महासमुंद में उच्चस्तरीय वायरोलॉजी लैब की स्थापना की गई है। वायरोलॉजी लैब एक विशिष्ट प्रक्रिया से संचालित होता है। इसमें संभावित मरीजों के सैम्पल के लाइसिस के बाद आरएनए को बाहर निकाला जाता है। फिर इस आरएनए से आरटीपीसीआर प्रक्रिया के माध्यम से वायरस की पहचान की जाती है। इस पूरी प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट, सीनियर सांइटिस्ट, जूनियर साइंटिस्ट, लैब टेक्निशियन और लैब अटेंडेंट की जरूरत होती है। इस तरह के लैब एक मानक मापदण्डों के अनुरूप संचालित किए जाते हैं।
प्रदेश में आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ाने स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरबा, कोरिया, जशपुर, जांजगीर, दुर्ग, दंतेवाड़ा और बलौदाबाजार में भी वायरोलॉजी लैब की स्थापना का काम प्रारंभ किया जा चुका है। वर्तमान में एम्स रायपुर सहित प्रदेश के छह शासकीय मेडिकल कॉलेजों रायपुर, जगदलपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए आरटीपीसीआर जांच की जा रही है।

Big news : छत्तीसगढ़ में सक्रिय तीन बड़े नक्सलियों ने किया तेलंगाना में किया आत्मसमर्पण
गुस्ताखी माफ़: आस्था, धर्म और शंकराचार्य
CG Crime : पिता की हत्या कर हार्टअटैक बता लोगों को किया गुमराह, बेटी की शिकायत पर पुलिस ने कब्र खोदकर निकलवाई लाश
रेत का अवैध उत्खनन : 5 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त, बिलासपुर में प्रशासन की सख्त कार्रवाई
सड़क सुरक्षा को लेकर बनाएं दो मिनट की फिल्म, सरकार देगी 80 हजार रुपए का इनाम… जानें क्या है प्लान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Central Farm Machinery Training and Testing Institute of Budhni has tested electric tractor for the first time बुधनी के सेंट्रल फार्म मशीनरी ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट ने पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का किया परीक्षण…. हासिल की सीएमवीआर जांच प्रयोगशाला के लिए एनएबीएल मान्यता
Next Article लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात 18 प्लस का टीकाकरण: सीएम बघेल ने कहा ऑनलाइन रजिस्टे्रशन से एक बड़ा वर्ग रह जाएगा वंचित… पीएम मोदी को पत्र लिख कर की व्यवस्था में बदलाव की मांग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?