ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क सुरक्षा को लेकर बनाएं दो मिनट की फिल्म, सरकार देगी 80 हजार रुपए का इनाम… जानें क्या है प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

सड़क सुरक्षा को लेकर बनाएं दो मिनट की फिल्म, सरकार देगी 80 हजार रुपए का इनाम… जानें क्या है प्लान

By Mohan Rao
Published: July 11, 2023
Share
छत्तीसगढ़ पुलिस का सड़क सुरक्षा के लिए जागरुकता अभियान
SHARE

रायपुर।  छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अब लघु फिल्मों के जरिए भी जन जागरूकता के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के क्रिएटिव लोगों को सड़क सुरक्षा पर लघु फिल्म बनाने के लिए सड़क-सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव 2023 के अंतर्गत प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। सड़क सुरक्षा से संबंधित बेस्ट फिल्म बनाने वाले को सरकार द्वारा 80 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य केटेगरी में भी पुरस्कार निर्धारित हैं।

इन लघु फिल्मों को अलग-अलग केटेगरी में राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन 5 जुलाई से शुरू हो चुका है। पंजीयन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2023 निर्धारित है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9040834734, 9479191791 संपर्क किया जा सकता है या लुघ फिल्म प्रविष्टियों के लिए विस्तृत नियम एवं शर्ते छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ पूरे देश में सड़क सहयोग में वृद्धि को बढ़ावा देना है।

इन श्रेणियों में निर्धारित होगी फिल्म
फिल्म का श्रेणी निर्धारण किया गया है। फिल्म छत्तीसगढ़ी, गोंड़ी, हल्बी, धुर्वा, भतरी, दोरली, संबलपुरी, कुडुख, सादरी बैगानी, कमारी, ओरिया, सरगुजिया, दंतेवाड़ा, गोंडी, भुजिया आदि में हिंदी भाषान्तर, उच्चारण के साथ होना चाहिए। किसी भी राष्ट्रीय भारतीय भाषा में हिंदी भाषान्तर, उच्चारण, सबटाइटल के साथ होना चाहिए।  फिल्म की अविधि 2 मिनट निर्धारित की गई है। मूल फिल्म पूर्ण HD(1920X1080) प्रारूप या उससे ऊपर की हो सकती है। गलत, अपर्याप्त अस्पष्ट, अपूर्ण विवरण वाले प्रविष्ठियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

एक बार चयन के लिए जमा की गई फिल्म को अंतिम माना जाएगा और जमा करने के बाद किसी भी बदलाव पर विचार नहीं किया जाएगा। फिल्म की कैटेगरी के अनुसार सरकार द्वारा पुरस्कार का निर्धारण भी किया गया है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म को 80,000 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए 25,000 रुपए, सर्वश्रेष्ठ सिनेमॅटोग्राफी के लिए 25,000 व सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री के लिए 25,000 रुपए का पुरस्कार निर्धारित किया गया है। यानी बेस्ट फिल्म बनाकर अपनी क्रिएटिविटी दिखाकर सरकार द्वारा निर्धारित पुरस्कार पाया जा सकता है।

PM मोदी ने किया कर्नाटक में शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्धाटन, कमल फूल के जैसा बना है स्ट्रक्चर
50 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक, फोन नंबर समेत ये जानकारियां हुई सार्वजनिक-रिपोर्ट
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- आपातकाल में बलिदान देने वालों के त्याग को नहीं भूलेगा देश
Big accident in Balod : सीमेंट पोल से भरी ट्रक कार पर पलटी, दबने से चार लोगों की मौत
हैवानियत की हदें पार: चरित्र शंका को लेकर हत्या, इंटरनल पार्ट में बांस डालकर उतारा मौत के घाट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महंगाई: टमाटर-सब्जियों की कीमतों ने बढ़ाया दबाव, जुलाई में 6 प्रतिशत पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, सर्वे में दावा महंगाई: टमाटर-सब्जियों की कीमतों ने बढ़ाया दबाव, जुलाई में 6 प्रतिशत पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, सर्वे में दावा
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: बीसीए के नतीजे और काले कपड़े में विरोध

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?