ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब बच्चे घर बैठे कर सकेंगे पढ़ाई; छ.ग. शासन ने जारी किया ऑनलाईन पोर्टल पढ़ई तुंहर दुआर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

अब बच्चे घर बैठे कर सकेंगे पढ़ाई; छ.ग. शासन ने जारी किया ऑनलाईन पोर्टल पढ़ई तुंहर दुआर

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

नारायणपुर। कोरोना वायरस के विश्वव्यापी महामारी फैलने से रोकने के कारण लॉकडाउन होने से स्कूलों को बंद कर दिया गया हैं जिसकी वजह से बच्चों के पढ़ाई पर बहुत ज्यादा असर पड़ा है एवं बच्चों को पढ़ाई का बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा ऑनलाइन अध्यापन एवं अध्ययन करने का बड़ा निर्णय लिया गया है। जिसे राज्य शासन ने पढ़ई तुंहर दुआर का नाम दिया है। उपरोक्त ऑनलाइन पोर्टल पर शिक्षक, पालक एवं विद्यार्थी अपना ऑनलाईन पंजीयन कर पढ़ाई कर एवं करवा सकते हैं।

कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए पढ़ाई की व्यवस्था की गई है ताकि बच्चे घर में रहकर अध्ययन कार्य कर सकें। वर्तमान में पोर्टल में कक्षा 1 से 10 तक का स्टडी मैटेरियल उपलब्ध है। इस पोर्टल में स्टडी का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को पोर्टल में लॉगिन होना पड़ेगा। पोर्टल में शिक्षक एवं विद्यार्थी रजिस्टर्ड का ऑप्शन है जिसमें उन्हें विद्यार्थी के रूप में रजिस्टर्ड होना पड़ेगा। रजिस्टर्ड होने के लिए सामान्य जानकारी मोबाइल नंबर कक्षा ईमेल एड्रेस एवं स्वयं के नाम की आवश्यकता होगी। पासवर्ड कम से कम 8 अंक अक्षर व विशेष चिन्ह के उपयोग करते हुए बनाना है अक्षर में एक बोल्ड व एक स्माल लेटर अवश्य होंगे। मोबाइल नंबर आईडी होगा व पासवर्ड बनाना होगा के साथ लॉगिन होंगे। लॉगिन होने के पश्चात पोर्टल में आपको अपनी अध्ययन की कक्षा एवं विषय का चयन करना होगा।

पोर्टल में ऑनलाईन एवं ऑफलाईन स्टडी मैटेरियल दोनों प्रकार की अध्ययन की सुविधा दी गई है। विद्यार्थी अगर ऑफलाइन स्टडी करना चाहे तो वह सीधे स्टडी मैटेरियल को सेलेक्ट कर अपने विषय का अध्ययन कर सकता है किंतु अगर विद्यार्थी ऑनलाइन स्टडी करना चाहे तो उसे पोर्टल में अध्ययन करने हेतु जूम ऐप डाउनलोड करना होगा। जूम ऐप के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ऑनलाइन स्टडी कर सकते है। जिसके लिए अध्ययन हेतु निर्धारित तिथि को शिक्षकों के द्वारा अध्यापन कराया जाएगा जिसमें विद्यार्थी स्वयं जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन रहकर क्लास में अपने अध्यापन करने वाले शिक्षक से प्रश्न का उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें बच्चों को होमवर्क भी दिया जाएगा जिसका घर में बैठे छात्र करेंगे एवं उसे मोबाइल के माध्यम से अपलोड भी करेंगे।

कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने उक्त ऑनलाईन पोर्टल का प्रचार.प्रसार एवं क्रियान्वयन करने खण्ड शिक्षा अधिकारी खण्ड स्त्रोत समन्वयक, संकुल समन्वयक, समस्त प्रधानपाठक एवं प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर निर्देश दिये हैं।

खेल प्रतिभाओं को निखारने मेयर ने बनवाया डेढ़ करोड़ का अत्याधुनिक स्टेडियम
कोरबा में छलांग लगाने वाली छात्रा की लाश रायगढ़ में मिली, चार दिन बाद शव बरामद… मां ने लगाया प्रेमी पर आरोप
CG News : बंधक बनाकर नाबालिग से दो दिन तक करता रहा दुष्कर्म, मरा समझकर तालाब में फेंक आया बदमाश
गुस्ताखी माफ़: शहर के बदतमीजों में पढ़े-लिखे भी शामिल
भाजपा के लिए सुरक्षित सीटों का चक्रव्यूह तोडऩा होगा आसान? बुरे प्रदर्शन से गई थी सत्ता की चाबी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शराब कारोबारी माल्या को ब्रिटेन के उच्च न्यायालय से मिली राहत
Next Article तबलीगी जमात के लापता सदस्यों को खोजने सघन अ‎भियान चलाया जाए: हाई कोर्ट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?