ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरबा में छलांग लगाने वाली छात्रा की लाश रायगढ़ में मिली, चार दिन बाद शव बरामद… मां ने लगाया प्रेमी पर आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkorba

कोरबा में छलांग लगाने वाली छात्रा की लाश रायगढ़ में मिली, चार दिन बाद शव बरामद… मां ने लगाया प्रेमी पर आरोप

By Mohan Rao
Published: October 11, 2024
Share
इसी पुल से छात्रा ने लगाई थी छलांग
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार शाम को नहर में कूदने वाली छात्रा का शव रायगढ़ जिले के खरसिया में बरामद हुआ। कोरबा में कूदने के बाद बहकर उसका शव रायगढ़ तक पहुंच गया। खरसिया में झाड़ियों में फंसी लाश को देखने के बाद उसकी शिनाख्त की गई। छात्रा की मां ने इस पूरे मामले में एक युवक पर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की रात पावर हाउस रोड स्थित सोनालिया नहर में एक किशोरी ने पानी के तेज बहाव नहर मे छलांग लगा दी थी। कूदते समय चौक पर तैनात एक यातायात के सिपाही और युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं सके। इसके बाद से ही छात्रा की तलाश की जा रही थी। गुरुवार की दोपहर को रायगढ़ जिले के खरसिया बरगढ़ में नहर किनारे झाड़ियों में फंसी लाश देखी गई।

इसके बाद इसकी सूचना नजदीकी थाना क्षेत्रों में दी गई। कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र में नहर में कूदी छात्रा अब तक नहीं मिली थी। इसके बाद उस छात्रा की मां से रायगढ़ में मिले शव की शिनाख्त कराई गई। छात्रा की मां ने शव की शिनाख्त अपनी 16 वर्षीय बेटी के रूप में की। मृतका की मां ने बताया कि सोमवार की शाम वो संतोष तिवारी नाम के एक लड़के के साथ निकली थी, उसके बाद वो घर वापस नहीं आई उसे लगा वो अपने सहेली के घर होगी घर वापस आ जाएगी।

मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की मौत का कारण सन्तोष तिवारी है। जो उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था। बार-बार पैसे की मांग करता था। छात्रा की मां ने यह भी बताया कि यही नहीं वो प्रेग्नेंट भी हो गई थी। जिससे वह बेहद परेशान रहा करती थी। युवक के प्रताड़ना के चलते ही उसने जान दी है। मां ने बताया कि वह एक सोशल वर्कर है और वह एनजीओ के माध्यम से संस्था में काम करती है। जब भी वह घर से बाहर रहती, तो युवक घर आया करता था। युवक नहीं मानता था, उसकी बेटी को ब्लैकमेल करता था। इन सब बातों से बेहद परेशान थी। युवक के चलते ही उसने आत्महत्या की है। छात्रा की मां ने संतोष तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में बोले अमित शाह- यह इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, विकास और नई उम्मीदों की नींव डालने का काम करेगा
ढाबों में परोसी जा रही थी शराब, रायपुर में एसएसपी संतोष सिंह ग्राहक बनकर पहुंचे… फिर पुलिस ने मारा छापा
भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, एसएमएस 3 में लैंडर पंक्चर होने से हुआ हादसा
कलेक्टर एवं एसपी ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा
CG Crime : शेयर में निवेश कर कर्ज में डूबा, पत्नी की हत्या कर बच्चों पर किया हमला.. खुद भी खाया जहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देवबलोदा में प्राचीन मंदिर को संवारेगा भिलाई स्टील प्लांट, सीएसआर मद से होगा विकास… अफसरों ने किया भूमिपूजन
Next Article shreekanchanpath 358 # 11 Oct 2024 shreekanchanpath 358 # 11 Oct 2024

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?