ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब बाघों पर टूटा प्रकृति का कहर, पन्ना अभयारण्य में बाघिन की मौत, नौ दिन में मिला पांचवां शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अब बाघों पर टूटा प्रकृति का कहर, पन्ना अभयारण्य में बाघिन की मौत, नौ दिन में मिला पांचवां शव

By @dmin
Published: May 16, 2021
Share
अब बाघों पर टूटा प्रकृति का कहर, पन्ना अभयारण्य में बाघिन की मौत, नौ दिन में मिला पांचवां शव
अब बाघों पर टूटा प्रकृति का कहर, पन्ना अभयारण्य में बाघिन की मौत, नौ दिन में मिला पांचवां शव
SHARE

पन्ना (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच अब बाघों पर प्रकृति का कहर बरस रहा है। मध्यप्रदेश के पन्ना बाघ अभयारण्य में छह वर्षीय एक बाघिन का शव मिला है। राज्य में पिछले नौ दिन में पांच बाघ, बाघिन एवं बाघ शावकों की मौत हुई है। पन्ना बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने रविवार को बताया कि पन्ना बाघ अभयारण्य के गहरीघाट परिक्षेत्र के बीट कोनी में कोनी नाला में बाघिन पी-213 (32) शनिवार को मृत पाई गई। उन्होंने कहा कि इस बाघिन के पैर में सूजन होने की जानकारी उन्हें 12 मई को मिली थी। जानकारी मिलने के दूसरे ही दिन से उसका इलाज शुरू करा दिया गया था।

अधिकारियों को नहीं पता मौत का कारण
शर्मा ने बताया कि वन्यप्राणी चिकित्सक ने 13 एवं 14 मई को बाघिन का उपचार किया, जिससे इस बाघिन के पैर की सूजन कम हुई तथा उसने लंगड़ाना भी बंद कर दिया, लेकिन अज्ञात कारणों के चलते शनिवार को उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बाघिन की मौत कैसे और किस बीमारी के कारण हुई, इस संबंध में अभी कुछ भी बता पाना संभव नहीं है।

जांच के बाद पता चलेगा मौत का सही कारण
शर्मा ने बताया कि मृत बाघिन के विसरा आदि के नमूने लिए गए हैं, जिसकी जांच उपरांत उसकी मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मौत का कारण प्रथम दृष्ट्या प्राकृतिक प्रतीत होता है। शर्मा ने बताया कि बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया गया है और बाघिन के शरीर में कहीं किसी भी प्रकार की चोट के निशान भी नहीं पाए गए।
इस बाघिन की मौत से एक दिन पहले शुक्रवार को प्रदेश के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य के बफर जोन में एक बाघ का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। प्रदेश के बैतूल जिले में 11 मई को करीब एक साल के बाघ शावक का शव रेल की पटरियों के पास मिला था। कान्हा बाघ अभयारण्य के भैंसाघाट रेंज में आठ मई को 13 साल के एक बाघ का शव मिला था और सात मई को प्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी वन परियोजना अंतर्गत ग्राम खडगपुर अंसेरा के वन में नहर किनारे करीब डेढ़-दो साल का एक बाघ मृत पाया गया था।

कोरोना के खिलाफ और तेज होगी जंग, देश में अगले 10 दिनों में इस टीके को मिल सकती है हरी झंडी
RIL AGM: वर्ल्ड क्लास 5G सर्विस देगा Jio, मुकेश अंबानी का ऐलान, भारत को बनाएंगे 2G मुक्त
छत्तीसगढ़ में कोरोना: लगातार बढ़ रहा संक्रमण, पिछले 24 घंटों में सामने आए 483 नए मामले, 6 की हुई मौत
Durg Breaking : वीआईपी के फोन घनघनाते रहे और इधर चालान कटता रहा, दुर्ग पुलिस व यातायात विभाग की बेखौफ कार्रवाई
छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था और होगी सशक्त, सीएम साय की पहल पर हेल्थ डिपार्टमेंट को मिले 151 वाहन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिसंबर तक मिल सकती है मोडेर्ना की कोरोना वैक्सीन राज्यों को टीकों की अब तक 20 करोड़ से ज्यादा खुराक मुफ्त में दी, 1.84 करोड़ बची
Next Article देसी टीके से दूर होगी वैक्सीन की किल्लत, भारत बायोटेक हर साल बनाएगा 90 करोड़ कोवैक्सिन भारत बायोटेक का दावा: भारत और ब्रिटेन में मिले स्ट्रेन के खिलाफ असरदार है कोवैक्सीन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?