ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आउट होने से बचने स्मिथ अपनाते हैं ये तरीके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

आउट होने से बचने स्मिथ अपनाते हैं ये तरीके

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है कि वह आउट होने से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते रहे हैं। स्मिथ ने कहा कि इसके लिए वह आम तौर पर ऑफ स्टंप की लाइन में या उससे बाहर खड़े होते हैं। उनकी बल्लेबाजी की तकनीक परंपरागत तरीके से अलग है जिसको समझने में अधिकतर गेंदबाज नाकाम रहे हैं। स्मिथ ने बल्लेबाजी के लिए खड़े होने के तरीके पर कहा, ‘यह इस पर निर्भर करता है कि कौन गेंदबाजी कर रहा है, विकेट कैसा है, मुझे किस तरह से रन बनाने हैं और गेंदबाज मुझे किस तरह से आउट करना चाहते हैं। इससे मैं तय करता हूं कि मुझे अपना विकेट कैसे बचाना है।’
उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं आमतौर पर ऐसे खड़ा होता हूं जिससे मेरा बैकफुट ऑफ स्टंप की लाइन में होता है और कुछ अवसरों पर तो उससे भी बाहर। इससे मैं जानता हूं कि कोई भी गेंद जो मेरी नजर से बाहर की तरफ जा रही हो, वह मेरे स्टंप पर नहीं लगेगी।’ स्मिथ ने कहा, ‘मेरा मानना है कि अगर गेंद स्टंप की सीध में नहीं हो तो आपको आउट नहीं होना चाहिए। जब मैंने ऐसा कदम उठाना शुरू किया तो यह मेरी एक चाल थी। यह आउट होने के तरीकों को कम करने के लिए था।’ इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि ऑफ स्टंप से बाहर होने से उन्हें बाहर जाने वाली गेंदों को छोड़ने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा, ‘कई बार मैं विकेटों के आगे एलबीडब्ल्यू आउट हो जाता हूं, लेकिन मुझे यह मंजूर है क्योंकि मैं जानता हूं कि अगर यह मेरी नजर की सीध से बाहर की तरफ जा रही होती तो फिर मुझे इसे खेलने की जरूरत नहीं पड़ती। मैं इसे केवल छोड़ सकता था।’ स्मिथ टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं और उनका रिकार्ड शानदार रहा है। स्मिथ ने अभी तक 73 टेस्ट मैचों में 7227 रन बनाये हैं। इसके अलावा उनके नाम पर एकदिवसीय में 4162 रन भी दर्ज है।

केनाल रोड में बन रहे बाधा को हटाने नगर निगम ने चलाया बुलडोजर
होंठों की खूबसूरती ऐसे निखारें
आईएसएल का खिताबी मुकाबला मार्च में खेला जाएगा
रेनॉ इंडिया की पॉप्यूलर एसयूवी अब नए अवतार में
कॅरियर की खातिर जूही ने 25 साल छुपाई शादी की बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईपीएल का आयोजन होना चाहिये : बटलर
Next Article एक और विश्व कप खेलना चाहते हैं उथप्पा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?