ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आंध्र प्रदेश में उन सभी पेट्रोलियम परियोजनाओं में तेजी लाएं जो विभिन्‍न चरणों में हैं: उपराष्‍ट्रपति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

आंध्र प्रदेश में उन सभी पेट्रोलियम परियोजनाओं में तेजी लाएं जो विभिन्‍न चरणों में हैं: उपराष्‍ट्रपति

By @dmin
Published: February 12, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली । उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने केन्‍द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्‍पात मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान से आंध्र प्रदेश में उन सभी पेट्रोलियम परियोजनाओं में तेजी लाने को कहा जो कार्यान्‍वयन के विभिन्‍न चरणों में हैं। केन्‍द्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने उपराष्‍ट्रपति को आश्‍वस्‍त करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश में सभी परियोजनाओं के कार्यान्‍वयन में तेजी लाने के लिए सभी आवश्‍यक कदम उठाए जाएंगे। राज्‍य सभा में सभापति के चैम्‍बर में आयोजित इस बैठक के दौरान नायडू ने 1.7 एमएमटीपीए पेट्रोलियम उत्‍पादों के उत्‍पादन के लिए लगभग 32,000 करोड़ रुपये के निवेश से काकीनाडा में स्‍थापित किए जा रहे नए पेट्रोरसायन कॉम्‍प्‍लेक्‍स की ताजा स्थिति के बारे में पूछा। यह परियोजना आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा स्‍थापित की जा रही है। पेट्रोलियम मंत्री और उनके साथ आए गेल के अधिकारियों ने उपराष्‍ट्रपति को यह जानकारी दी कि केन्‍द्र सरकार इस पेट्रोरसायन परियोजना को जल्‍द-से-जल्‍द कार्यान्वित करने की इच्‍छुक है और वह इस परियोजना के वित्त पोषण के लिए विशिष्‍ट वित्तीय रूपरेखा पर राज्‍य सरकार के जवाब का इंतजार कर रही है क्‍योंकि इसे राज्‍य सरकार के साथ साझेदारी में संयुक्‍त रूप से कार्यान्वित किया जा रहा है। ओएनजीसी के अधिकारियों ने उपराष्‍ट्रपति को केजी बेसिन और राजमुंदरी में ओएनजीसी की अपतटीय एवं तटवर्ती परियोजना से अवगत कराया। ओएनजीसी आंध्र प्रदेश में अपतटीय परियोजनाओं में 68,000 करोड़ रुपये और तटवर्ती परियोजनाओं में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी में है। पेट्रोलियम मंत्री ने उपराष्‍ट्रपति को यह जानकारी दी कि केन्‍द्र सरकार और निजी क्षेत्र की ओर से आंध्र प्रदेश के पूर्वी तट पर हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में भारी-भरकम ‍निवेश किया जा रहा है और काकीनाडा जल्‍द ही देश में एक हाइड्रोकार्बन हब के रूप में उभर कर सामने आएगा।

नए साल से दाखिल नहीं किया एक महीने का जीएसटी रिटर्न, तो होगी मुसीबत, जानिए क्या है नया नियम
निवेश: लोगों को खूब भा रही अटल पेंशन योजना, निवेश करने पर हर महीने होता है पांच हजार का फायदा
शेयर बाजार: सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स पहली बार 59400 के पार
फेसबुक का नया नाम ‘मेटा’: जो कुछ भी सीखा उसके अनुभव से नए अध्याय की शुरूआत-मार्क जुकरबर्ग
अब विदेशी कंपनी हो जाएगी एयरटेल! 100 फीसदी FDI को मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिले में अब तक 2 लाख 85 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
Next Article बड़ा झटका: 149 रुपये तक बढ़ गए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, अब इस रेट पर मिलेगी गैर सब्सिडी वाली LPG

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?