ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर बाजार: सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स पहली बार 59400 के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

शेयर बाजार: सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स पहली बार 59400 के पार

By @dmin
Published: September 17, 2021
Share
बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछालबाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार दोबारा उच्चतम स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 281.23 अंक या 0.48 फीसदी के लाभ के साथ 59422.39 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 79.70 अंकों (0.45 फीसदी) की तेजी के साथ 17709.20 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी के खुलने का उच्च स्तर है। पिछले सत्र में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 59204.29 और निफ्टी 17,644.60 पर पहुंच गया था।

बाजार में उछाल के मुख्य कारण
सरकार लगातार उद्योगों का समर्थन करने रही है। कल ही दूरसंचार क्षेत्र के लिए बड़े एलान किए गए थे। इसके साथ ही ढ्ढक्कह्र का बाजार भी अच्छा चल रहा है। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। कोरोना वायरस महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही। यह चीन से भी बेहतर आंकड़े हैं क्योंकि पहली तिमाही में चीन की विकास दर 7.9 फीसदी दर्ज की गई। यानी यह माना जा सकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले तेजी से सुधरी है। साथ ही विदेशी निवेश (स्नष्ठढ्ढ) लगातार बढ़ रहा है, जिससे घरेलू बाजार में तेजी आई। टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। इन सभी कारकों से बाजार प्रभावित हुआ। मुद्रास्फीति के आंकड़ों से भी बाजार प्रभावित हुआ। केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में मामूली गिरावट आई है। जुलाई में सीपीआई 5.59 फीसदी था, जो अगस्त में घटकर 5.30 फीसदी पर आ गया।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एसबीआई, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, मारुति, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, एम एंड एम, टाइटन, एल एंड टी, बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉक्टर रेड्डी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचसीएल टेक, टाटा स्टील और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.04 बजे सेंसेक्स 169.39 अंक (0.29 फीसदी) ऊपर 59310.55 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 110.05 अंक (0.63 फीसदी) ऊपर 17629.50 पर था।

गुरुवार को उच्च स्तर पर खुले थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को शेयर बाजार उच्च स्तर पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 80.46 अंक या 0.14 फीसदी के लाभ के साथ 58803.66 के स्तर पर हुई। वहीं निफ्टी 27.80 अंकों (0.16 फीसदी) की तेजी के साथ 17547.30 के स्तर पर खुला था।

पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था बाजार
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 417.96 अंकों (0.71 फीसदी) की तेजी के साथ 59,141.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 110.05 अंकों (0.63 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,629.50 के स्तर पर बंद हुआ।

रायपुर हेरिटेज वॉक द्वितीय के अंतर्गत रायपुर को नजदीक से जान रहे हैं इतिहास में रूचि रखने वाले प्रतिभागी
भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को मिले 50 लाख
सांप ने परिवार को बनाया बंधक, दरवाजे पर फन फैलाकर घंटो बैठा रहा कोबरा, लोगों की अटकी रही सांसे
12 साल बाद संजय दत्त और सुनील शेट्टी की जोड़ी करने वाली है वापसी, जल्द करेंगे नई फिल्म में एक साथ काम
Sensex: बाजार में रिकॉर्ड उछाल; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 18900 के करीब पहुंचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article To take advantage of Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ लेने के लिए किसान अब 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का पंजीयन
Next Article जनाजा ले जा रहे लोगों पर चली गोलियां, आठ की मौत 15 घायल जनाजा ले जा रहे लोगों पर चली गोलियां, आठ की मौत 15 घायल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?