ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आलिया ने निभाये हैं अलग-अलग किरदार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

आलिया ने निभाये हैं अलग-अलग किरदार

By @dmin
Published: January 18, 2020
Share
SHARE

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 19 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में करने वाली आलिया ने हर एक में एक नया किरदार निभाया है। 2012 में आलिया की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। इसके बाद से ही आलिया आगे बढ़ती रही है। हाईवे, डियर जिंदगी और राजी में भी आलिया ने हट कर भूमिकाएं निभाई हैं। अब आलिया की नई फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी का दर्शकों को इंतजार है इसमें भी आलिया एक अलग तरह की भूमिका में दिखेंगी।
फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी
संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ से आलिया का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में आलिया का ये अब तक का सबसे अलग रुप है। आलिया इसमें एक माफिया लड़की की भूमिका निभा रही हैं। इसमें गाढ़े काजल, लाल बिंदी, चोकर नेकलेस और मेकअप के साथ आलिया का किरदार काफी खतरनाक दिखाई दे रहा है। आलिया ने फिल्म के अपने दो लुक शेयर किए हैं। एक फोटो में आलिया का पूरा लुक दिख रहा है तो वहीं दूसरे में आलिया के लुक का क्लोजअप है।
इससे पहले आलिया ने फिल्म हाईवे में एक युवा लड़की की भूमिका निभाई थी। फिल्म में आलिया की शादी पक्की होने के बाद वे घर से किडनैप हो जाती हैं। इस पूरी फिल्म में आलिया ने एक जोड़ी गंदे कपड़े, मेस्सी हेयर और धूल में सने पैरों के साथ शूटिंग की थी। फिल्म इम्तियाज खान ने निर्देशित की थी। आलिया के साथ इसमें रणदीप हुड्डा मुख्य किरदार में नजर आए थे।
वहीं फिल्म उड़ता पंजाब में आलिया ने कुमारी पिंकी का किरदार निभाया था। हॉकी खेलना पसंद करने वाली पिंकी, बिहार से भागकर पंजाब आती हैं और ड्रग्स के जंजाल में फंस जाती हैं। फिल्म में आलिया का किरदार काफी रियल दिखाया गया। गांव की रहने वाली लड़की का किरदार आलिया ने बखूबी निभाया।
फिल्म डियर जिंदगी में आलिया के किरदार का नाम कायरा होता है। ये अपने ब्रेकअप से उबर रही होती हैं। साथ ही निर्देशक बनने की कोशिश भी कर रही होती हैं। दोनों के जाल में फंसते हुए ये अवसाद में चली जाती हैं और समझ नहीं आता की क्या सही है उनके लिए और क्या गलत। ऐसे में शाहरुख खान इनकी मदद करते हैं। इस फिल्म में आलिया के लुक को काफी तरोताजा और युवा रखा गया है जिसमें आलिया काफी क्यूट दिखाई दी हैं। लड़कियों में आलिया का ये लुक काफी लोकप्रिय हुआ था।
वहीं फिल्म राजी में आलिया ने एक कश्मीरी जासूस का किरदार निभाया है। कश्मीरी लुक में आलिया बेहद मासूम लगी हैं। फिल्म में आलिया एक पाकिस्तानी आर्मी चीफ से निकाह करती हैं और अपने देश भारत के लिए वहां जाकर जासूसी का काम। बिना मेकअप का आलिया का ये लुक काफी सराहा गया था।

सुशांत सिंह राजपूत का अनसीन वीडियो वायरल, साहिल वैद ने किया शेयर
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, कार्डिएक अरेस्ट ने ली जान
शाही और आलीशान जिंदगी जीते हैं बाहुबली फेम प्रभास, इन लग्जरी कारों का रखते हैं शौक
बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी ने सिल्वर आउटफिट में बिखेरा जलवा, तस्वीरों ने फैंस को किया बेकाबू
जिया खान: सुसाइड नोट में बताई थी आत्महत्या की वजह, फिर भी अब तक नहीं सुलझ पाई मौत की गुत्थी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंटरनेट फ्रीडम के मामले में पाकिस्तान सबसे बुरे देशों में शामिल, 10 में से मिले 7 नंबर
Next Article बॉक्स ऑफिस पर जारी है तानाजी का जलवा, 200 करोड़ की कमाई पर निगाहें

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?