ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल-2021: दीपक चाहर की चाहत, मैदान पर हों रवींद्र जडेजा जैसे 11 खिलाड़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

आईपीएल-2021: दीपक चाहर की चाहत, मैदान पर हों रवींद्र जडेजा जैसे 11 खिलाड़ी

By @dmin
Published: April 17, 2021
Share
आईपीएल-2021: दीपक चाहर की चाहत, मैदान पर हों रवींद्र जडेजा जैसे 11 खिलाड़ी
आईपीएल-2021: दीपक चाहर की चाहत, मैदान पर हों रवींद्र जडेजा जैसे 11 खिलाड़ी
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में पंजाब किंग्स के विस्फोटक बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त करने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने साथी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ की है। चाहर ने जडेजा को विश्व के बेस्ट फील्डर में से एक बताते हुए कहा कि वह मैदान पर जड्डू जैसे 11 खिलाड़ी चाहते हैं। जडेजा ने पंजाब के खिलाफ केएल राहुल को अपनी डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट किया था और इसके बाद क्रिस गेल का जबरदस्त कैच लपका था। भारत के स्टार ऑलराउंडर की फील्डिंग से प्रभावित होकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जडेजा को अपना फेवरेट विदेशी खिलाड़ी बताया था।

मैच के बाद दीपक चाहर ने कहा, ‘वह विश्व के बेस्ट फील्डरों में से एक हैं, उन्होंने मेरी गेंदबाजी पर कई कैच लपके हैं। मैं मैदान पर 11 जड्डू चाहता हूं। पहले ओवर में जब गेंद ऋतुराज गायकवाड के पास गई थी, वह काफी तेज थी उसके सिर्फ जड्डू ही पकड़ सकते थे। तो मुझे लगा कि काश वहां पर जडेजा होते। जडेजा की फील्डिंग को देखकर माइकल वॉन ने भी उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘उन सभी खिलाडिय़ों में से जो इस समय गेम को खेल रहे हैं, कई लाजवाब प्लेयर्स हैं, लेकिन मेरे फेवरेट विदेशी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा हैं। बीसीसीआई, चेन्नई सुपर किंग्स को इनके ईद-गिर्द टीम बनानी चाहिए।
जडेजा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी फील्डिंग से सभी का दिल जीता। पंजाब की पारी के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जब पंजाब का स्कोर 15 रन था, तब रवींद्र जडेजा ने एक शानदार थ्रो पर केएल राहुल को रनआउट हुए। इसके बाद जड्डू ने पंजाब के खतरनाक बल्लेबाज गेल का प्वॉइंट पर हवा में डाइव लगाते हुए एक लाजवाब कैच पकड़ा। केएल राहुल और क्रिस गेल का विकेट गंवाने के बाद पंजाब किंग्स की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और टीम 20 ओवर में महज 106 रन ही बना सकी। चेन्नई की तरफ से गेंदबाजी में दीपक चाहर ने कहर बरपाते हुए अपने चार ओवर के स्पैल में महज 13 रन देकर चार विकेट झटके। 107 रनों के लक्ष्य को चेन्नई ने 15.4 ओवर में महज 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सीएसके की तरफ से मोईन अली ने 47 और फाफ डुप्लेसी ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली।

shreekanchanpath 210 # 14 May 2024
कोरोना संक्रमण की चैन तोडऩे की कवायद: भिलाई शहर में 13 दिनों में 89971 लोग लगवा चुके है कोविड का टीका
35 से ज्यादा विमानों-दो युद्धपोतों के साथ किया युद्धाभ्यास, भारतीय नौसेना ने अरब सागर में दिखाई अपनी ताकत
72 साल बाद फिर हुआ करिश्मा… डेब्यू मैच में ही छाए नटराजन-सुंदर…. बनाया अद्भुत रिकॉर्ड
छत्तीसगढ़ में पीएम पर भारी सीएम का चेहरा!, भाजपा के लिए 5 चुनावी राज्यों में सबसे बड़ा सिरदर्द बना छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यपाल ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं जैन धर्म का जियो और जीने दो का संदेश पूरे विश्व को राह दिखाने वाला : सुश्री उइके
Next Article Free medical camp in Raipur AIIMS tomorrow छत्तीसगढ़ में कोरोना: एम्स रायपुर में ओपीडी और ओटी सेवाएं अगले आदेश तक बंद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?