ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे टिकट बुक करने अब आधार सत्यापन अनिवार्य, 1 जुलाई से बदल रहा नियम…जानिए क्या-क्या होंगे बदलाव?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway News

रेलवे टिकट बुक करने अब आधार सत्यापन अनिवार्य, 1 जुलाई से बदल रहा नियम…जानिए क्या-क्या होंगे बदलाव?

By Mohan Rao
Published: June 12, 2025
Share
रेलवे आरक्षण काउंटर
SHARE

भिलाई। रेलवे द्वारा आईआरसीटीसी व टिकट विंडो से बुकिंग को लेकर कई नियम बदल रहा है। नए बदलाव से टिकटों की दलाली करने वालों पर लगाम लगाने की तैयारी है। तत्काल टिकटों की बुकिंग के लिए आधार आधारित ओटीपी जरूरी होगी इसके बिना टिकट नहीं बन पाएगा। यही नहीं पहली जुलाई से आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप पर केवल आधार सत्यापित उपयोगकर्ता ही तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। एसी और नॉन-एसी क्लास के लिए पहले 30 मिनट में किसी भी एजेंट को तत्काल टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं होगी।

यात्रियों को तत्काल टिकट निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सुलभ कराने और उनके हितों की रक्षा के लिए भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में महत्वपूर्ण संशोधनों की घोषणा की है। इनका उद्देश्य उपयोगकर्ता सत्यापन बढ़ाना और योजना का दुरुपयोग रोकना है। इसके अनुसार 15 जुलाई से ऑनलाइन तथा यात्री आरक्षण प्रणाली काउंटर और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से तत्काल बुकिंग के लिए ओटीपी आधारित सत्यापन अनिवार्य होगा।

ओटीपी के जरिए होगी टिकट बुकिंग
एक जुलाई 2025 से, भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग केवल आधार सत्यापित उपयोगकर्ताओं के लिए ही उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, 15 जुलाई 2025 से ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आधार ओटीपी सत्यापन अनिवार्य हो जाएगा। कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से तत्काल टिकटों की बुकिंग के दौरान उपयोगकर्ता के मोबाइल नंबर पर ओटीपी सत्यापन की आवश्यकता होगी।यह प्रावधान भी 15 जुलाई 2025 से लागू होगा।

अधिकृत एजेंटों के लिए बुकिंग समय की पाबंदी
रेल आरक्षण के शुरूआती समय में बल्क (एक साथ बहुत सारे) बुकिंग रोकने के लिए, भारतीय रेलवे के अधिकृत टिकटिंग एजेंटों को बुकिंग विंडो के पहले 30 मिनट के दौरान तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसी क्लासों के लिए, यह प्रतिबंध सुबह 10 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक और गैर-एसी क्लास के लिए, सुबह 11 बजे से 11 बजकर 30 मिनट तक लागू होगा। ये बदलाव तत्काल बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने और सुनिश्चित करने के लिए लागू किए जा रहे हैं कि योजना का लाभ वास्तविक उपयोगकर्ताओं को मिले।

आईआरसीटीसी उपयोगकर्ता करा लें आधार सत्यापन
रेलवे सूचना प्रणाली केन्द्र (सीआरआईएस) और आईआरसीटीसी को इस बारे में आवश्यक प्रणालीगत संशोधन करने और सभी रेलवे जोन और संबंधित विभागों को सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। रेल मंत्रालय ने सभी यात्रियों से इन परिवर्तनों पर ध्यान देने का अनुरोध  किया है। असुविधा से बचने के लिए उसने आईआरसीटीसी उपयोगकर्ताओं को अपने प्रोफाइल आधार नम्‍बर के साथ जोड़ने का आग्रह किया है।

राजिम माघी पुन्नी मेला: भगवान श्रीराजीव लोचन के प्राकट्य उत्सव पर भक्तों ने किया भगवान के दिव्यरूप में दर्शन
राज्यपाल उइके गुरु तेग बहादुर के 400 वें प्रकाश पर्व समारोह में हुईं शामिल
दलालों ने बेचा मिलावटी प्लाज्मा, डॉक्टरों ने बिना जांच कारोबारी को चढ़ाया, हो गई मौत
Good News : छत्तीसगढ़ सरकार अब जारी करेगी लाइफ टाइम जाति प्रमाण पत्र, सभी कलेक्टरों को दिए गए निर्देश
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की बैठक: नियुक्तियों पर हुई चर्चा, जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने दिए टिप्स…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिलासपुर हाईकोर्ट पहुंचे अरूण साव, अपने अधिवक्ता साथियों से मिले, कहा-पुरानी यादें हुईं ताजा, जमकर लगे ठहाके बिलासपुर हाईकोर्ट पहुंचे अरूण साव, अपने अधिवक्ता साथियों से मिले, कहा-पुरानी यादें हुईं ताजा, जमकर लगे ठहाके
Next Article शारीरिक संबंध बनाने को लेकर हुआ विवाद! शादी के 18 दिन बाद ही पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से वार कर...कर दी हत्या शारीरिक संबंध बनाने को लेकर हुआ विवाद! शादी के 18 दिन बाद ही पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से वार कर…कर दी हत्या

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?