ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर रेलवे स्टेशन में बिस्किट चोरी करने पर युवक को प्लेटफार्म पर घसीटा, मुकदर्शक बने रहे आरपीएफ के जवान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

रायपुर रेलवे स्टेशन में बिस्किट चोरी करने पर युवक को प्लेटफार्म पर घसीटा, मुकदर्शक बने रहे आरपीएफ के जवान

By Mohan Rao
Published: July 26, 2024
Share
रायपुर रेलवे स्टेशन में युवक को घसीटा, चार आरोपी गिरफ्तार
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में एक युवक को बिस्किट चोरी करने पर दर्दनाक सजा दी गई। प्लेटफार्म नंबर पांच पर स्टॉल से बिस्किट चुराते कर्मियों ने देख लिया और बुरी तरह से पहले मारपीट की और उसके बाद उसके पैर में कपड़ा बांधकर घसीटते हुए ले गए। खासबात यह है कि इस दौरान आरपीएफ के जवान भी मौजूद रहे लेकिन वे मुक दर्शक बन तमाशा देखते रहे। इस दौरान वहां मौजूद किसी ने वीडियो बना दिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद जीआरपी ने एक्शन लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल स्टेशन में घूमने वाले एक युवक को भूख लगी तो उसने प्लेटफॉर्म क्रमांक पांच के एक स्टॉल से एक पैकेट बिस्किट चुराने की कोशिश की। इस दौरान कैंटीन के कर्मचारियों ने उसे देख लिया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए युवक की पिटाई कर दी। बुरी तरह मारने के बाद भी इनका मन नहीं भरा तो कपड़े से पैर को बांधकर प्लेफार्म पर घसीटते हुए जीआरपी के पास ले जाने लगे। इस तरह युवक को वे पांच नंबर से एक नंबर प्लेटफार्म तक ले गए। इस दौरान वहां मौजूद किसी यात्री ने इस घटना का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। रायपुर रेलवे स्टेशन पर यह घटना आधीरात के बाद लगभग साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है।

चार आरोपी गिरफ्तार
वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर आरपीएफ काफी ट्रोल होने लगी। इसके बाद जीआरपी ने एक्शन लिया और इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जीआरपी ने बसंत प्रधान, अंकित मिश्रा, सुनील शुक्ला और आशुतोष पटेल को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वहीं पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि जिसे वे घसीट रहे थे वह चोर है और अक्सर इस तरह की हरकत करता रहता है। इधर आरपीएफ प्रभारी ने कहा कि घटना के दौरान मौजूद आरपीएफ के जवानों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन, रायगढ़ की 6 औद्योगिक इकाइयों पर लगा जुर्माना
पद्मनाभपुर में कचरा नुक्कड़ बना उद्यान… पहला आधुनिक ओपन बैडमिटन कोर्ट की मिली सुविधा: वोरा
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने रतनपुर किले में मनाया विश्व धरोहर दिवस, स्कूली विद्यार्थियों के बीच जागरूकता प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
छत्तीसगढ़ की धान खरीदी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली का मुरीद हुआ तमिलनाडु…. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों ने कहा इसे लागू करेंगे राज्य में
एक झटके में पूरा परिवार खत्म: पत्नी व दो बच्चों को मौत के घाट उतारकर खुद फंदे पर झूला युवक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Sukma :  पांच हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, 19 लाख का था इनाम… लंबे समय से थे सक्रिय
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 283 # 26 july 2024

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?