ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उधार का 15 हजार नहीं देने पर युवक के सिर पर दे मारा भारी पत्थर, हालत गंभीर… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

उधार का 15 हजार नहीं देने पर युवक के सिर पर दे मारा भारी पत्थर, हालत गंभीर… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: December 14, 2025
Share
युवक की हत्या का प्रयास
SHARE

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत फल मंडी सतनाम नगर में बीती रात युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या का प्रयास किया गया। 15 हजार रुपए की उधारी नहीं चुकाने पर आरोपी युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। लेनदेन को लेकर दोनों में पहले विवाद हुआ और उसके बाद आरोपी युवक ने दूसरे युवक के सिर पर बड़े पत्थर से वार कर हत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले स्पर्श में भर्ती कराया गया और उसके बाद दुर्ग रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार फल मण्डी केम्प 02 निवासी जय नाम के युवक ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 13 दिसंबर की शाम 6 बजे सतनाम नगर कुंआ के पास बैठा था, मेरे से करीब 8-10 मीटर दूर में नीलकमल जांगड़े उर्फ नीलू व शिवा दोनो बैठकर शराब पी रहे थे शिवा ने नीलकमल को उसे दिये गये उधार पैसा करीबन 15000 रुपए वापस मांग रहा था। नीलकमल बोल रहा था कि मेरे पास अभी उतना नहीं है 3500 रूपये है जिसमें से 2000 रू दे दूंगा बाकी पैसा धीरे धीरे वापस करूंगा। इस बात शिवा नाराज हो गया और नीलू को मारने लगा। विवाद बढ़ते गया और रात करीब 8.30 बजे शिवा ने बड़ा पत्थर उठाया और नीलकमल सिर पर दे मारा।

घटना की सूचना नीलकमल के भाई को लगी तो वह मौके पर पहुंचा। नीलकमल खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। भिलाई के स्पर्श में उसे ले जाया गया और वहां से उसे रेफर कर दुर्ग ले जाया गया। दुर्ग में उसका इलाज चल रहा है। इधर छावनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवा कोसले (29) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में आरोपी शिवा ने बताया कि नीलकमल से उसे 15 हजार रुपए लेने थे और वह दे नहीं रहा था। शनिवार को शाम को शराब पी रहे थे और इस दौरान विवाद हुआ और पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया।

सुप्रीम आदेश : राष्ट्रद्रोह की धारा 124 ए पर रोक, कोई नया केस दर्ज नहीं होगा, जेल मे बंद लोग मांग सकेंगे जमानत
कोकिया नदी पर बनेगा 3 करोड़ 32 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल, दर्जनों गांव मुख्यधारा में होंगे शामिल
फिर बढ़ा संक्रमण: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान मिले 39 हजार से ज्यादा नए मामले, 546 लोगों ने गंवाई जान
पंचायत चुनाव : नक्सलगढ़ में भी मतदाताओं में भारी उत्साह, सीएम साय बोले- नक्सलवाद का हो रहा अंत, जीत रहा लोकतंत्र  
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : दस साल से अधिक लंबित 25 हजार रुपए तक की वैट देनदारियां खत्म होंगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, घर पर लगाई फांसी… जांच में जुटी पुलिस
Next Article पंकज चौधरी को मिली यूपी भाजपा की कमान, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल व विनोद तावड़े ने की घोषणा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?