ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मामूली बात पर युवक की हत्या, उतई में पति-पत्नी व दो भाई गिरफ्तार… जानिए क्या थी हत्या की वजह?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

मामूली बात पर युवक की हत्या, उतई में पति-पत्नी व दो भाई गिरफ्तार… जानिए क्या थी हत्या की वजह?

By Mohan Rao
Published: May 10, 2025
Share
उतई में हत्या के मामले मे गिरफ्तार आरोपी
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में मामूली बात पर हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक को बाइक गलत तरीके से चलाने की बात करते हुए महिला ने गाली गलौच की और उसके बाद उसके पति व दो देवर ने इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। इसके बाद घर पर उसकी मौत हो गई। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के साथ उसके पति व दोनों देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छाटा निवासी प्रार्थिया शांति खुटियारे (59) इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। उसने अपनी शिकायत में बताया कि 8 मई की रात 8.30 बजे उसका बेटा हरकिशन बस्ती तरफ से अपनी मोटर सायकल से घर की तरफ आ रहा था। पडोस में रहने वाली नुपुर घटे अपने बच्चे तथा पति व दोनों देवर के साथ सड़क पर बैठी थी।

हरकिशन उसके बगल से मोटर सायकल चलाते हुए निकला तो नुपुर घटे उसे बोली कि गाडी कैसे चला रहा है, बच्चे को मार डालेगा क्या। इतना कहकर वह रुकी नहीं बल्कि गाली गलौज करने लगी। इतने में में उसके पीछे नुपूर का पति शंकर, शंकर भाई प्रदीप और ज्ञानेश्वर भी आ गये। प्रदीप स्टील का पाइप तथा शंकर और ज्ञानेश्वर हांथ में डंडा लेकर हरकिशन को घर से कालर पकडकर खींचते हुए ले गए और बेदम मारपीट करने लगे। पिटाई के बाद सड़क किनारे बनी पक्की नाली में उसे जोर से ढकेल दिया।

मारपीट व नाली में डाले जाने से वह बेहोश गया तो चारों वहां से चले गए। इसके बाद उसकी मां उसे लेकर घर गई और उसे पलंग पर लिटा दिया। रात में जब खाना खाने हरकिशन को उठाया तो वह उठा नहीं। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में उतई पुलिस ने धारा 296,115(2),105,3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपीगण का पता के लिए टीम रवाना किया गया। इसके बाद पुलस ने आरोपी शंकर घटे (30), नुपुर घटे (25), प्रदीप भोगरे (20) व ज्ञानेश्वर भोगरे (24) साल  हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। चारों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और हाल फिलहाल उतई में किराए के मकान में रहे हैं। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त  कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक विपिन रंगारी, उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, प्रमोद कुमार सिन्हा, प्रधान आरक्षक महेश देवांगन, आरक्षक धुवनारायण चंद्रकार,  राजीव दुबे,  दुष्यंत लहरे , हुलेश्वर साहू, मुकेश यादव, दिलीप सिदार लक्ष्मी नारायण, शिखर भट्ट, महिला आरक्षक पूजा सोनकर,  बिंदु भाले की भूमिका उल्लेखनीय रही।

कपिल सिब्बल का राहुल गांधी पर निशाना, करीबी भी साथ छोड़ गए, कांग्रेस में अध्यक्ष तक नहीं
सिरपुर में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का आगाज…. बौद्ध विद्वान भदंत नागार्जुन सुरई ससाई ने किया शुभारंभ
Bhilai Breaking : फायर प्ले गेमिंग ऐप से हो रहा था सट्टे का कारोबार, छावनी पुलिस ने रेड कर पकड़े पांच सटोरी
दुर्ग में होगा महिला कमांडों का गठन, क्राइम मीटिंग में एसएसपी अग्रवाल ने दिए निर्देश
सेना की बड़ी कामयाबी: 32 घंटे में आठ आतंकियों का सफाया, शोपियां में पांच और अवंतीपोरा में तीन ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : दूध में जहर मिलाकर बच्ची को पिलाया और खुद भी पिया, दोनों की मौत… सामने आई चौंकाने वाली वजह
Next Article मुख्यमंत्री साय की सख़्त चेतावनी के बाद पहली कार्रवाई, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?