ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक घायल, डायल 112 की टीम ने जीआरपी के सहयोग से किया रेस्क्यू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक घायल, डायल 112 की टीम ने जीआरपी के सहयोग से किया रेस्क्यू

By Mohan Rao
Published: February 14, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर को एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया। ट्रेन से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद जीआरपी व डायल 112 की टीम ने घायल युवक का रेस्क्यू किया और उसे अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 14:29 बजे डायल 112 को सूचना मिली कि दुर्ग रेलवे स्टेशन परिसर में एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया है। जिसके पैर (घुटने के नीचे) में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही  डायल 112 में ऑन ड्यूटी आरक्षक रमेश प्रसाद जायसवाल एवं चालक लकेश्वर तत्काल घटनास्थल पहुंचे। मौके पर जीआरपी पुलिस के सहयोग से घायल व्यक्ति को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया तथा तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया गया।

108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। ऑन ड्यूटी चिकित्सक द्वारा परीक्षण उपरांत बताया गया कि पैर की स्थिति अत्यंत गंभीर है, जिसके फलस्वरूप घायल को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। तत्पश्चात 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को रायपुर रवाना किया गया तथा एक अटेंडर को साथ भेजा गया।

घायल युवक का नाम भूषण यादव (28) है जो कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वर्तमान में वह नागपुर क्षेत्र में कार्यरत है, किसी कार्यवश भिलाई-दुर्ग आया हुआ था। प्रारंभिक जानकारी अनुसार ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से गिरकर घायल हुआ। घायल के मोबाइल से परिजनों का संपर्क नंबर प्राप्त कर तत्काल सूचना दी गई है। इधर दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि रेलवे स्टेशन एवं चलती ट्रेन में चढ़ते-उतरते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर सूचना दें, जिससे समय रहते सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

गहलोत सरकार के खिलाफ राजस्थान बीजेपी लाएगी अविश्वास प्रस्ताव
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गोविंदपुर में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा…
मिसाल: समर्पण-साहस और जुनून से बताया…इंसानियत अभी जिंदा है…
शिवनाथ नदी मुक्तिधाम का होगा कायाकल्प…. राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने सांसद निधि से जारी किए एक करोड़ रुपए
बीजापुर में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर, मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों की पीट थपाथपाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीमारी से परेशान CISF जवान ने की खुदकुशी, उतई आरटीसी कैंप में फंदे पर लटका मिला शव
Next Article सीनियर महिला वनडे में छत्तीसगढ़ की लगातार पांचवी जीत, हरियाणा को 6 विकेट से हराया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?