ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गहलोत सरकार के खिलाफ राजस्थान बीजेपी लाएगी अविश्वास प्रस्ताव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

गहलोत सरकार के खिलाफ राजस्थान बीजेपी लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

By @dmin
Published: August 13, 2020
Share
गहलोत सरकार के खिलाफ राजस्थान बीजेपी लाएगी अविश्वास प्रस्ताव
गहलोत सरकार के खिलाफ राजस्थान बीजेपी लाएगी अविश्वास प्रस्ताव
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। राजस्थान में कल से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र के दौरान राज्य की अशोक गहलोत सरकार को अविश्वासमत प्रस्ताव से गुजरना होगा। राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार को कहा कि सहयोगियों की मदद से गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रहा हैं।
इधर, राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि जिस तरीक से उन्होंने मशक्कत की है शायद वो विश्वास मत का प्रस्ताव रखें लेकिन हम भी पूरी तरह से तैयार हैं अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए। ये सरकार हो सकता है कल सिर गिना दे लेकिन मुझे लगता है जनता की नजर में इस सरकार का जनमत गिर चुका है।

We are bringing a no-confidence motion tomorrow in the Assembly along with our allies: Gulab Chand Kataria, Leader of Opposition in #Rajasthan Assembly pic.twitter.com/5Pwbift3yQ

— ANI (@ANI) August 13, 2020

राजस्थान में खरीद फरोख्त से सरकार को अस्थिर करने के प्रयासों पर लगाम लगने के बाद विधानसभा का सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र में बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने सहित कई मुद्दे उठाए जा सकते हैं। बीजेपी ने जहां कानून व्यवस्था, बिजली, पानी का मुद्दा उठा रखा है वहीं कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयास के मामले में भाजपा को कठघरे में खड़ा करने का प्रयास करेगी।
बीजेपी विधायक दल की बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा कर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी। पायलट गुट के सभी विधायकों की कांग्रेस में वापसी के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मजबूत हुए हैं तथा विधानसभा सत्र में कोरोना की लड़ाई आदि मुद्दों पर जवाब देने के साथ कांग्रेस को अस्थिर करने के बीजेपी के प्रयास पर कड़े शब्दों में जवाब दे सकते हैं।
कांग्रेस में विलय होने वाले बहुजन समाज पार्टी के छह विधायक कल से शुरू होने जा रहे राजस्थान विधानसभा में विश्वासमत के दौरान वोटिंग कर पाएंगे। बीएसपी विधायकों के कांग्रेस में विलय के खिलाफ अस्थाई रोक लगाने याचिका पर सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया है।
कोर्ट ने राजस्थान की एकल पीठ पर यह फैसला छोड़ दिया है, जो इस मामले की सुनवाई कर रही है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट से कहा गया था कि विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है, लिहाजा वे इस मामले पर फौरन कदम उठाएं। लेकिन, आज सुनवाई के दौरान तीन जजों की पीठ ने कहा, हम इस केस में दखल नहीं देंगे क्योंकि हाईकोर्ट में पहले से ही इस मामले पर सुनवाई चल रही है।

Big news : राजधानी रायपुर में बन रहा था ब्राडेंड नकली गुटखा, रेड करने गए फूड अफसर भी रह गए हैरान
पीएम मोदी 20 फरवरी को करेंगे केंद्रीय विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
छात्राओं से आशिकी पड़ गई हेड मास्टर पर भारी, 10 से ज्यादा छात्राएं पहुंची थाने…. आरोपी गिरफ्तार
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अदाणी… जानिए कहां से आ रहा पैसा?
मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : भारत सरकार से 1333 करोड़ स्वीकृत, 212 करोड़ की मजदूरी राशि का भुगतान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वायुसेना प्रमुख भदौरिया फ्रंटलाइन एयर बेस के दौरे पर, मिग -21 में भरी उड़ान वायुसेना प्रमुख भदौरिया फ्रंटलाइन एयर बेस के दौरे पर, मिग -21 में भरी उड़ान
Next Article भारतीय रेल की नई योजना, देरी से पहुंचने वाली निजी ट्रेनों को चुकाना होगा हर्जाना भारतीय रेल की नई योजना, देरी से पहुंचने वाली निजी ट्रेनों को चुकाना होगा हर्जाना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?