ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रायसायकल ने बदली गणेश की जिंदगी, दिव्यांगता नहीं बन सकी उनके सपनों की राह में बाधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

ट्रायसायकल ने बदली गणेश की जिंदगी, दिव्यांगता नहीं बन सकी उनके सपनों की राह में बाधा

By Poonam Patel
Published: December 5, 2025
Share
ट्रायसायकल ने बदली गणेश की जिंदगी
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समाज कल्याण विभाग की योजनाएं कई जीवनों में नई रोशनी ला रही हैं। इसी क्रम में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लालपुर पंचायत के ग्राम मंदपुर के निवासी दिव्यांग गणेश की कहानी प्रेरणा का स्रोत बनकर उभर रही है। गणेश उन युवाओं में से हैं, जिन्होंने परिस्थितियों से समझौता करने के बजाय अपनी राह खुद बनाई और साबित किया कि दृढ़ संकल्प के आगे हर कठिनाई छोटी पड़ जाती है।

जन्म से ही दिव्यांग होने के बावजूद गणेश ने कभी हार नहीं मानी। अपनी पढ़ाई और स्वयं के विकास को जारी रखते हुए वे लगातार यह प्रयास करते रहे कि उनकी शारीरिक स्थिति उनके सपनों की गति को धीमा न कर सके। गतिशीलता की जरूरत को महसूस करते हुए वे लंबे समय से सहायक उपकरण की व्यवस्था में जुटे थे। इसी दौरान उन्हें समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण योजना की जानकारी मिली।

जानकारी मिलते ही गणेश ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर ट्रायसायकल प्राप्त कर ली। ट्रायसायकल मिलने के बाद उनके जीवन की गति जैसे बदल गई। अब वे आसानी से अपने दैनिक कार्यों के लिए आवागमन कर पाते हैं। इससे उनके आत्मविश्वास में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

वर्तमान में गणेश एक निजी होटल में टैली ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहे हैं और साथ ही अपनी शिक्षा भी पूरी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य एक कुशल, सक्षम और आत्मनिर्भर व्यक्ति के रूप में समाज में अपनी पहचान बनाना है। गणेश का कहना है कि सरकारी योजनाओं से उन्हें नई राह मिली है और अब वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं।

गणेश की यह कहानी राज्य के हजारों दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणा है, जो साबित करती है कि सही सहयोग, मजबूत इच्छाशक्ति और सरकारी योजनाओं की पहुंच मिल जाए तो जीवन में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

CG Breaking : पहाड़ी पर भालू की दहशत, 1000 फीट की ऊंचाई से गिरे दो युवक
हत्याकांड: एक घर में तीन दिन तक पड़े रहे चार शव, पड़ोसियों को क्यों नहीं लगी भनक?
व्यवसाय में बढ़ोतरी के लिए महापौर नीरज पाल ने समूह की महिलाओं को दिया लाखो का चेक…
शिक्षा मंत्री निशंक का ऐलान, 4 मई से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षा
Big News : चिंतलनार में पदस्थ कोबरा बटालियन के कमांडेंट की हार्टअटैक से मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिला समूह की सदस्य के परिजन को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का लाभ
Next Article पीएम मोदी का ऐलान : रूसी पर्यटकों को देंगे 30 दिन का फ्री वीजा, पुतिन ने कहा- बे रोक-टोक होगी तेल सप्लाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?