ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : भिलाई में हाइवे पर केरोसीन से भरा टैंकर फटा, बीच सड़क हादसे के बाद मची लूट…. देखें Video
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : भिलाई में हाइवे पर केरोसीन से भरा टैंकर फटा, बीच सड़क हादसे के बाद मची लूट…. देखें Video

By Mohan Rao
Published: April 9, 2024
Share
बीच सड़क केरोसीन से भरी टैंकर फटा
SHARE

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद हाइवे पर एक केरोसीन से भरी टैंकर की सामने से जा रही ट्रक से भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार को बचाने ट्रक चालक ने ब्रेक लगाया और पीछे से आ रही टैंकर उससे भिड़ गई। हादसे में टैंकर फट गया और उसमें से केरोसीन फव्वारे की तरह निकलने लगा। जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पहुंच गए सड़क पर और बाल्टियां भरकर ले जाने लगे। जैसे ही सुपेला पुलिस को इसकी सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया। बड़ी हादसे की आशंका में फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।

यह हादसा मंगलवार दोपहर चार से पांच बजे के बीच हुआ है। सुपेला थाने के सामने फ्लाईओवर के मुहाने पर केरोसीन से भरा टैंकर सामने की ओर जा रहे ट्रक से भिड़ गया। हादसे के बाद टैंकर का चालक वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद ट्रैंकर का एक हिस्सा फट गया और वहां से केरोसीन बहने लगा। कुछ ही देर में मौके पर आसपास के लोग बाल्टियां लेकर दौड़ने लगे। कुछ ही देर में लोग बाल्टियां भर कर जाने लगे। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और लोगों को घटना स्थल से दूर भगाया।

फायर ब्रिगेड ने की फोम की बौछार
हादसे के बाद सड़क पर केरोसीन फैल चुका था और आग लगने का खतरा पैदा हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मौके से फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुची फायर ब्रिगेड से सड़क पर आग न लगे इसके लिए फोम की बौछार की। सड़क पर फोम फैलने से आग लगने का खतरा तो टल गया। वहीं हादसे के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। दूर-दूर तक जाम की स्थिति थी। सुपेला थाने की पुलिस प यातायात विभाग द्वारा यातायात को कंट्रोल किया गया।

देखें वीडियो

डिप्टी सीएम साव ने अटल परिसर का किया लोकार्पण, प्रतिमा का भी अनावरण… बोले-शहर को भी समझें अपना घर और स्वच्छ रखे
एक गांव जहां पाए गए सभी कोरोना संक्रमित, लेकिन साथ रहते हुए भी कैसे वायरस से बचा रहा एक शख्स
हादसा या लापरवाही: निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरा, 17 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी
Breaking News : दुर्ग में आबादी के बीच पहुंचे लकड़बग्घे, हमले में दो पशुओं की मौत, 6 से ज्यादा घायल… पहरे की तैयारी में ग्रामीण
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने रत्नावली के पार्टी के प्रति समर्पण और सक्रियता को सराहा, अन्य मुद्दों पर भी हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : जेल में रहकर दोस्ती फिर बनाया गिरोह, कार से रेकी और आधा दर्जन चोरियां… ऐसे पकड़ में आए बदमाश
Next Article 7 एकड़ जमीन पर हो गई अवैध प्लाटिंग, शिकायत मिली जो निगम ने कराया कब्जा खाली
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?