कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यहां सड़क पर खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार कार पीछे से टकराई। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। वहीं कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव के रहने वाले राहुल यादव, तरुण यादव व हरीश यादव चारामा में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। वापस लौटते वक्त लखनपुरी पेट्रोल टंकी के पास कार को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाने से एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। तेज गति होने की वजह से कार के परखच्चे उड़ गए। मौके में कार सवार राहुल यादव की मौत हो गई। वहीं दो अन्य तरुण यादव और हरीश यादव निवासी कोंडागांव गंभीर रूप से घयाल है।
मौके पर पहुची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि युवक काफी तेज रफ्तार से कार चला रहे थे। सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई। युवकों की लापरवाही पूर्वक ड्राइविंग हादसे का कारण है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।




