ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश में 21 जून को लगे रिकार्ड 91,172 टीके…. 77,484 लोगों को पहला टीका और 13,688 ने लगवाया दूसरा डोज…. प्रदेश भर में अब तक 77 लाख से अधिक टीके लगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रदेश में 21 जून को लगे रिकार्ड 91,172 टीके…. 77,484 लोगों को पहला टीका और 13,688 ने लगवाया दूसरा डोज…. प्रदेश भर में अब तक 77 लाख से अधिक टीके लगे

By @dmin
Published: June 22, 2021
Share
A record 91,172 vaccines were administered in the state on June 21
A record 91,172 vaccines were administered in the state on June 21
SHARE

रायपुर। प्रदेश में 21 जून को कोरोना से बचाव के टीके के कुल 91 हजार 172 डोज लगाए गए। राज्य के 77 हजार 484 नागरिकों ने टीके की पहली खुराक और 13 हजार 688 ने दूसरी खुराक ली। 21 जून को प्रदेश भर के 2563 साइट्स पर टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 78 हजार 661 और 45 वर्ष से अधिक के नागरिकों को 11 हजार 829 टीके लगाए गए। 18 से 44 आयु वर्ग में 72 हजार 458 युवाओं को पहला टीका और 6203 को दूसरा टीका लगाया गया। वहीं 45 वर्ग से अधिक के 4962 नागरिकों ने पहला टीका और 6867 ने दूसरा टीका लगवाया। रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 14 हजार 597 और रायपुर में 14 हजार 209 लोगों ने टीके लगवाए।
कोविड वैक्सीनेशन के अंतर्गत 21 जून को राजनांदगांव जिले में 7921, धमतरी में 5968, महासमुंद में 5202, बिलासपुर में 4959, बालोद में 4746, जांजगीर-चांपा में 3790, दुर्ग में 3741, सरगुजा में 2915, बलौदाबाजार-भाटापारा में 2574, कोरबा में 2274, बस्तर में 1995, कांकेर में 1903, कबीरधाम में 1724, जशपुर में 1669, कोरिया में 1442, सूरजपुर में 1246 और बेमेतरा में 1216 टीके लगाए गए।
प्रदेश भर में टीके की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर अब तक (21 जून तक) कुल 77 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य के 64 लाख 69 हजार 047 लोगों को इसका पहला टीका और 12 लाख 31 हजार 086 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। 91 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव के टीके की पहली डोज और 69 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहला टीका और 70 प्रतिशत को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के 78 प्रतिशत लोगों को इसकी पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 13 प्रतिशत लोग इसके दोनों डोज लगवा चुके हैं। प्रदेश भर में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 12 लाख 76 हजार 761 युवाओं को कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका और 35 हजार 273 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ को अब तक कुल 97 लाख नौ हजार 870 टीके प्राप्त हुए हैं। इनमें 87 लाख 91 हजार 500 कोविशील्ड और नौ लाख 18 हजार 370 कोवैक्सीन शामिल हैं। प्रदेश में अभी 19 लाख 96 हजार 508 टीके उपलब्ध हैं, जिनमें कोविशील्ड के 15 लाख 18 हजार 538 टीके एवं कोवैक्सीन के चार लाख 77 हजार 970 टीके शामिल हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर शहर को दी 132 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 102 करोड़ से होगी अंडरग्राउंड केबलिंग
छत्तीसगढ़ में दिल्ली जैसा हत्याकांड : नकली नोट पकड़ने गई पुलिस तो 6 टुकड़ों में मिली महिला की लाश, पति निकला हत्यारा
पैसों के लिए नशेड़ी नाबालिग ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में गिरफ्तार हुआ आरोपी
त्यौहारी सीजन में शहर की सड़को पर अंधेरा… विधायक वोरा ने निगम प्रशासन को लिया आड़े हाथों… आयुक्त से कहा दुरुस्त करेंं व्यवस्था
नहर की सफाई देखने पहुंचे आयुक्त…. 5 किलोमीटर नहर की सफाई मशीन से, जहां चैड़ाई कम वहां लगाया जाएगा गैंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा पर दो करोड़ का जुर्माना, इनकी छवि धूमिल करने का था आरोप पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा पर दो करोड़ का जुर्माना, इनकी छवि धूमिल करने का था आरोप
Next Article The complaint reached the minister, the commissioner took the class मंत्री के पास पहुंची शिकायत, आयुक्त ने ली क्लास…. डेंगू का लार्वा नष्ट करने बना प्लान…. खण्डहर या बंद घरों की भी होगी जांच

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?