ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 75,000 का कर्ज ना चुकाने पर नाबालिग की हत्या, लड़के को थी ऑनलाइन गेम खेलने की लत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

75,000 का कर्ज ना चुकाने पर नाबालिग की हत्या, लड़के को थी ऑनलाइन गेम खेलने की लत

By @dmin
Published: March 16, 2021
Share
बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
SHARE

रायगढ़ (एजेंसी)। रायगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 75,000 रुपये के कर्ज के चलते एक 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी गई। उस 17 साल के बच्चे का जुर्म इतना था कि उसे गेम खेलने की लत लग गई थी और अब वो कर्जा लेकर गेम खेलने लगा था।
दरअसल ये मामला रायगढ़ का है, यहां 17 साल के लक्षेंद्र खूंटे पिछले एक साल से ऑनलाइन पढ़ाई ना करके फ्री-फायर गेम खेल रहा था। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पिछले साल सभी स्कूलों ने बच्चों की ऑनलाइन कक्षा लेना शुरू कर दिया था और अभी कुछ स्कूल ऑनलाइन पढ़ाई ही करा रहे हैं। 
लक्षेंद्र के पिता जम्मू-कश्मीर में काम करते हैं और उसकी माता को मोबाइल चलाने को लेकर इतनी जानकारी नहीं थी। लक्षेंद्र फोन में लगा रहता था और सभी को यही लगता था कि वो पढ़ाई कर रहा है क्योंकि उस दौरान ऑनलाइन तरीके से ही पढ़ाई कराई जा रही थी।
लेकिन किसी को इस बात की भनक तक ना लगी कि लक्षेंद्र पढ़ाई ना करके पूरा समय गेम खेलता रहता है। लक्षेंद्र गम में इतना डूब गया कि कर्ज लेने लगा। लक्षेंद्र ने कुल 75,000 रुपये का कर्ज ले लिया था, जिसे वो चुका नहीं पाया, जिसके बाद कर्जदाता ने नाबालिग बच्चे को शराब पिलाकर गले पर ब्लेड चलाकर उसकी हत्या कर दी। 
सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 10 मार्च की दोपहर को लक्षेंद्र 25 साल के पड़ोसी चवन खूंटे के साथ घर से बिना बताए निकल गया था। इसके बाद लक्षेंद्र के मोबाइल से चवन के मोबाइल पर एक संदेश आया कि लक्षेंद्र का अपहरण हो गया है और अपहरणकर्ता ने पांच लाख रुपये की मांग की है। 
इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और वीडियो देखने के बाद चवन पर जोर डाला तो उसने सच कबूल कर लिया कि लक्षेंद्र को गेम खेलने की लत लग गई थी और उसने हजारों रुपये का कर्जा ले लिया था, जिसे वो लौटा नहीं पा रहा था। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेश किया वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट… रुरल डेवलपमेंट पर फोकस….. जाने छत्तीसगढ़ के बजट में क्या है खास
बड़ी खबर: गांजा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने सीमावर्ती जिलों में लगेंगे चेकपोस्ट… सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी… सीएम बघेल ने दिए निर्देश
श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर
ट्विटर ने की बड़ी गलती, जम्मू-कश्मीर को बता डाला चीन का हिस्सा, अब तक नहीं मांगी माफी
बीआरएस को बड़ा झटका, छह विधायक कांग्रेस में हुए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मनोनीत सांसद स्वपन दासगुप्ता ने दिया इस्तीफा, भाजपा से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव मनोनीत सांसद स्वपन दासगुप्ता ने दिया इस्तीफा, भाजपा से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
Next Article JEE-NEET exam: Youth Congress sent gate well hearing card to collector through collector गुणवत्ता पूर्ण सड़कों के लिए लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल: अंतिम भुगतान के पूर्व थर्ड पार्टी करेगी जांच
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?