रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-हाते टल गया। भोपाल से रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट को लैंडिंग में काफी परेशानी हुई। इस दौरान यात्री विमान रवने पर अचानक उछलने लगा। इस वजह से यात्री भयभीत हो गये। अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पायलट ने विमान को फिर से काबू में कर हवा की तरफ किया। अनुभवी पायलट की वजह से विमान की सुरक्षित लैडिंग हो पाई। इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार भोपाल से रायपुर इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक 6E 7302 शनिवार दोपहर 1:15 बजे रायपुर के आनी थी। इसका यहां पर पर पहुंचने का समय दोपहर 2:40 पर था। यह फ्लाइट भोपाल से दोपहर डेढ़ बजे रवाना हुई। फ्लाइट रायपुर समय पर ही आई लेकिन फ्लाइट रनवे को जैसे ही छुई जर्क हुआ। फिर इसके बाद फ्लाइट दोबारा हवा में उड़ गई।
बताया जा रहा है कि जब फ्लाइट को झटका लगा तो इसमें बैठे यात्री भयभीत हो गये। हालांकि पायलट ने फ्लाइट को दोबारा आसमान की तरफ ले गया। ऐसे में विमान करीब 20 मिनट तक हवा में ही घूमता रहा। इसके बाद पायलट ने दोबारा रफ लैंड कराया तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। भोपाल विमान की दूसरी उड़ान को कैंसिल कर दिया गया है। भोपाल जाने वाले यात्रियों को दिल्ली, मुंबई और कलकत्ता कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए भेजा गया। कुछ यात्रियों को वाया दिल्ली, वाया मुंबई और वाया कोलकाता से भोपाल भेजा गया।




